पुष्पदन्त | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- पुष्पदन्त (बहुविकल्पी) |
पुष्पदन्त कार्तिकेय के एक अनुचर का नाम था। यह पार्वती द्वारा कुमार कार्तिकेय को दिये गए तीन अनुचरों में से एक था।[1]
- 'महाभारत शल्य पर्व' में कुमार कार्तिकेय के अभिषेक, उनके महापार्षदों के नाम तथा रूप आदि का वर्णन हुआ है। यहाँ उल्लेख मिलता है कि कुमार कार्तिकेय के अभिषेक समारोह में असंख्य देवी-देवता आदि उपस्थित हुए थे, जिन्होंने कुमार को अनेकों अनुचर, पार्षद तथा सेवक आदि प्रदान किये।
- शुभदर्शना देवी पार्वती ने भी अग्निपुत्र कार्तिकेय को तीन पार्षद प्रदान किये थे, जिनके नाम थे-
- उन्माद
- शंकुकर्ण
- पुष्पदन्त
- स्कंद के कुछ सैनिक अनुचरों के नाम इस प्रकार हैं[2]-
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 318 |
- ↑ महाभारत शल्य पर्व अध्याय 45 श्लोक 50-85
संबंधित लेख
|