मणि | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- मणि (बहुविकल्पी) |
मणि कुमार कार्तिकेय के असंख्य अनुचरों में से एक का नाम है। इसका उल्लेख पौराणिक महाकाव्य 'महाभारत' के शल्य पर्व में मिलता है।[1]
- 'महाभारत शल्य पर्व' में कुमार कार्तिकेय के अभिषेक, उनके महापार्षदों के नाम तथा रूप आदि का वर्णन हुआ है। यहाँ उल्लेख मिलता है कि कुमार कार्तिकेय के अभिषेक समारोह में असंख्य देवी-देवता आदि उपस्थित हुए थे, जिन्होंने कुमार को अनुचर प्रदान किये।
- चन्द्रमा ने भी कैलास शिखर के समान श्वेतवर्ण वाले तथा श्वेत माला और श्वेत चन्दन धारण करने वाले दो अनुचर प्रदान किये थे, जिनके नाम थे- 'मणि' और सुमणि।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 82 |
संबंधित लेख
|