वृषाली महाभारत के श्रेष्ठ योद्धाओं में से एक कर्ण की पत्नी का नाम था। कर्ण के वीरगति प्राप्त कर लेने के पश्चात वृषाली भी उसकी चिता के साथ ही सती हो गयी।
- यह माना जाता है कि कर्ण के दो विवाह हुए थे। उसकी एक पत्नी का नाम वृषाली कहा गया है, जबकि दूसरी के नाम पर मतभेद हैं।
- कर्ण की दूसरी पत्नी के नाम 'सुप्रिया', 'पद्मावती' तथा 'पुन्नुरुवी' मिलते हैं।[1]
- वृषाली ने कर्ण के पुत्र सुषेण को जन्म दिया था, जो उत्तमौजा के हाथों रणभूमि में मारा गया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|