क्षेम नामक पात्र का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। महाभारत द्रोण पर्व के अनुसार यह एक राजा तथा पांडव पक्षीय योद्धा सत्यधृति के पिता थे।
- इन्होंने महाभारत के युद्ध में पांडवों की ओर से भाग लिया था।
- युद्ध में राजा क्षेम पितामह भीष्म द्वारा मारे गये।
- सत्यप्रतिज्ञ द्रोण ने मद की धारा बहाने वाले गजराज की भाँति रथ-सेना को लाँघकर दृढ़सेन को मार गिराया और फिर निर्भय-से प्रहार करते हुए राजा क्षेम के पास पहुँचकर उन्हें नौ बाणों से बींध डाला। उन बाणों से मारे जाकर वे रथ से नीचे गिर गये।[1]