दानव कश्यप ऋषि की पत्नी दनु के पुत्रों को कहा जाता है। यह दैत्यों, असुरों तथा राक्षसों के समान देवताओं के शत्रु थे और अपने दुर्गुणों के लिए विख्यात थे।
- हिन्दू पौराणिक ग्रंथों तथा किवदंतियों आदि में कई दानवों का उल्लेख मिलता है, जिनमें 'रामायण' तथा 'महाभारत' प्रमुख हैं।
- महाभारत में मय दानव का उल्लेख मिलता है, जो श्रेष्ठ शिल्पकार था और जिसने धर्मराज युधिष्ठिर के लिए उत्तम सभा महल का निर्माण किया था।
- शंखचूड़ नामक दानव अपने पूर्वजन्म में भगवान श्रीकृष्ण का मित्र सुदामा था, जिसे श्रीराधा जी ने दानवी योनि में जन्म लेने का शाप दिया था।