आयु | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- आयु (बहुविकल्पी) |
आयु का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है, जो कि पुरूरवा और उर्वशी के छ: पुत्रों में से एक पुत्र का नाम था। राहु की पुत्री प्रभा से इसका विवाह हुआ था, जिससे नहुष, शत्रवृद्ध[1], रजि, रम्भ[2] और अनेना[3] ये पाँच पुत्र हुए, जो सब के सब प्रसिद्ध योद्धा थे।[4]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 47 |
- ↑ मत्स्य. वृद्धशर्मा
- ↑ मत्स्य. दम्भ
- ↑ मत्स्य. विपाप्मा
- ↑ भाग. 9.15.1' 17.1; ब्रह्म. 3.66.22,90; 67.1; मत्स्य. 24.33-5; वायु. 91.51; विष्णु. 4.6.73; 7.1; 8.1-3