दिति

दिति हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार कश्यप ऋषि की पत्नी थी। यह दक्ष प्रजापति की कन्या तथा दैत्यों की माता थी।

  • कश्यप की दूसरी पत्नी अदिति थी, जो कि 'देवमाता' कही जाती है। अदिति के पुत्रों ने इंद्र के नेतृत्व में दिति के दैत्य पुत्रों का संहार किया था।
  • दिति ने कश्यप से इंद्र का नाश करने वाले पुत्र की याचना की। उसके गर्भ धारण करने पर कश्यप ने उसे 100 वर्ष बड़ी पवित्रता के साथ व्यतीत करने का आदेश दिया। दिति ने 99 वर्ष सावधानी से बिताए, किंतु एक दिन वह बिना पैर धोये ही सो गई। इसी समय इंद्र ने चालाकी से दिति के गर्भ में प्रवेश कर उसके बालक को 49 टुकड़ों में काट डाला। ये ही टुकड़े 'मरुत' नाम से विख्यात हुए।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः