रूपिण राजा अजमीढ़ के पुत्र थे। इनकी माता का नाम केशिनी था, जिनके गर्भ से अजमीढ़ के जह्नु, व्रजन तथा रूपिण नामक तीन पुत्र हुए थे।[1]
- राजा अजमीढ़ ने तीन विवाह किये थे। इनकी तीनों स्त्रियों के गर्भ से छ: पुत्रों का जन्म हुआ था। धूमिनी नाम वाली स्त्री ने ऋक्ष को, नीली ने दुष्यन्त और परमेष्ठी को तथा केशिनी ने जह्नु, व्रजन तथा रूपिण इन तीन पुत्रों को जन्म दिया था।