मदिराक्ष | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- मदिराक्ष (बहुविकल्पी) |
मदिराक्ष का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। यह मत्स्यनरेश विराट का छोटा भाई था।
- 'महाभारत उद्योग पर्व' के उल्लेखानुसार पाञ्चाल नरेश द्रुपद, धृष्टद्युम्न और सत्यजित आदि दस वीर पुत्रों के साथ शिखण्डी द्वारा सुरक्षित कवच आदि से सम्पूर्ण सैनिकों के शरीरों को आच्छादित करके उन सब की एक अक्षौहिणी सेना के साथ युधिष्ठिर का मान बढ़ाने के लिये महाभारत युद्ध आये हुए थे।
- राजा विराट अपने दो पुत्रों शंख और उत्तर को साथ लिये, सूर्यदत्त और मदिराक्ष आदि वीर भ्राताओं और अन्य पुत्रों के साथ एक अक्षौहिणी सेना से घिरे हुए कुन्ती पुत्र युधिष्ठिर की सहायता के लिये उपस्थित हुए थे।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 82 |