दिविरथ (भुमन्यु पुत्र)

Disamb2.jpg दिविरथ एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- दिविरथ (बहुविकल्पी)

दिविरथ भरतवंशी भुमन्यु का पुत्र था। इसकी माता का नाम पुष्करिणी था।

  • 'महाभारत आदि पर्व'[1] में उल्लेख मिलता है कि महाराज भरत ने बड़े-बड़े यज्ञों का अनुष्ठान किया था और महर्षि भरद्वाज की कृपा से एक पुत्र प्राप्त किया, जिसका नाम 'भुमन्यु' था। तदनन्‍तर पौरव कुल का आनन्‍द बढ़ाने वाले भरत ने अपने को पुत्रवान समझकर भुमन्‍यु को युवराज के पद पर अभिषिक्त किया। भुमन्‍यु के निम्न पुत्र हुए-
  1. सुहोत्र
  2. सुहोता
  3. ऋचीक
  4. सुजयु
  5. दिविरथ
  6. सुहवि
  • ये सब पुष्करिणी के गर्भ से उत्‍पन्न हुए थे। इन सब क्षत्रियों में सुहोत्र ही ज्‍येष्ठ थे। अत: उन्‍हीं को राज्‍य मिला था।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 120 |

  1. महाभारत आदि पर्व अध्याय 94 श्लोक 22-41

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः