कालनेमि नामक एक राक्षस का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। महाभारत के अनुसार कालनेमि (राक्षस) लंका का एक राक्षस था, जो रावण का विश्वस्त अनुचर था।
- रामायण के युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति लगने पर हनुमान औषधि लाने के लिए द्रोणाचल की ओर चले तो रावण ने उनके मार्ग में विघ्न उपस्थित करने के लिए कालनेमि को भेजा था।
- कालनेमि ऋषि का वेश धारण कर मार्ग में बैठ गया। हनुमान जलपान के लिए रुके तो कालनेमि ने उन्हें जाल में फाँसना चाहा लेकिन हनुमान उसके कपट को भाँप गए और उन्होंने तत्काल उसका वध कर दिया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 33 |
संबंधित लेख
|