त्रिपुर | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- त्रिपुर (बहुविकल्पी) |
त्रिपुर हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार उन तीन पुरों को कहा गया है, जो तारकासुर के तीन पुत्रों ताराक्ष[1], कमलाक्ष और विद्युन्माली के लिए निर्मित किये गए थे। ये तीनों पुर स्वर्ग, अन्तरिक्ष तथा पृथ्वी पर मयासुर द्वारा सृजित थे, जो क्रमशः सोने, चाँदी और लोहे के बने थे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 53 |
- ↑ तार-काक्ष