उरगा हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत के अनुसार एक प्राचीन देश का नाम था।
'अभिसारीं ततो रम्यां विजिग्ये कुरुनंदन:,
उरगावासिनं चैव रोचमानं रणेऽजयत्'।[1]
- इस देश की स्थिति ज़िला हज़ारा, पश्चिम पाकिस्तान में मानी गई है।
- यहाँ के राजा रोचमान को अर्जुन ने पराजित किया था।
- प्रसंग से स्पष्ट है कि उरगा, अभिसारी (कश्मीर में) के निकट था। उरगा का पाठान्तर 'उरशा' है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ सभा पर्व महाभारत 27, 19