क्षीरसागर हिन्दू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु का निवास स्थान है।
- पुराणों की भौगोलिक कल्पना के अनुसार यह पृथ्वी के सप्त सागरों में से एक है।
- क्षीरसागर क्रौंच महाद्वीप के चतुर्दिक स्थित है।
- 'विष्णु पुराण' में इसे 'दुग्ध सागर' कहा गया है।
- क्षीरसागर को पुराणों में भगवान विष्णु का शयनागार कहा गया है।