लक्ष्मण | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- लक्ष्मण (बहुविकल्पी) |
लक्ष्मण हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत के अनुसार दुर्योधन का पुत्र था।
- यह बालक रुप में ही अपना पराक्रम दिखाने को आतुर रहता था। महाभारत युद्ध के समय यह अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु से भिड़ पड़ा और अभिमन्यु द्वारा वीरगति को प्राप्त हुआ।
- दुर्योधन पुत्र लक्ष्मण का वध
दुर्योधन का पुत्र लक्ष्मण अभी बालक था, पर उसमें वीरता की आभा फूट रही थी। उसको भय छू तक नहीं गया था। अभिमन्यु की बाण वर्षा से व्याकुल होकर जब सभी योद्धा पीछे हटने लगे तो वीर लक्ष्मण अकेला जाकर अभिमन्यु से भिड़ पड़ा। बालक की इस निर्भयता को देख भागती हुई कौरव सेना फिर से इकट्ठी हो गई और लक्ष्मण का साथ देकर लड़ने लगी। सबने एक साथ ही अभिमन्यु पर बाण वर्षा कर दी, पर वह अभिमन्यु पर इस प्रकार लगी जैसे पर्वत पर मेह बरसता हो। दुर्योधन पुत्र अपने अदभुत पराक्रम का परिचय देता हुआ वीरता से युद्ध करता रहा। अंत में अभिमन्यु ने उस पर एक भाला चलाया। केंचुली से निकले साँप की तरह चमकता हुआ वह भाला वीर लक्ष्मण के बड़े ज़ोर से जा लगा। सुंदर नासिका और सुंदर भौंहो वाला, चमकीले घुंघराले केश और जगमाते कुण्डलों से विभूषित वह वीर बालक भाले की चोट से तत्काल मृत होकर गिर पड़ा।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
|