चित्रोत्पला नामक एक नदी का उल्लेख महाभारत, भीष्म पर्व में हुआ है। कोणार्क के निकट बहने वाली महानदी का ही नाम 'चित्रोत्पला' है।
- कहा जाता है कि कोणार्क के निकट मंदिर के निर्माण के समय चिनाव नदी और चित्रोत्पला नदियों का प्रवाह रोकना पड़ा था।
- चित्रोत्पला का उल्लेख महाभारत, भीष्म पर्व[1] में भी है-
- 'चित्रोत्पला चित्ररथां मंजुलां वाहिनी तथा, मंदाकिनी वैतरणीं कोषां चापि महानदीम्।'
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भीष्म पर्व, 9,34