विराट नगर

पंच माला महल, विराट नगर

विराट नगर राजस्थान के जयपुर ज़िले का एक ऐतिहासिक नगर है। राजा विराट के नाम पर ही इसका नाम विराट नगर पड़ा है। यह नगर राजस्थान में उत्तर में स्थित है।

  • यह नगरी प्राचीन मत्स्य राज की राजधानी रही है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से यह क़रीब 120 कि.मी. की दूरी पर है।
  • विराट नगर अरावली की पहाड़ियों के मध्य में बसा है। नगर से 90 किलोमीटर की दूरी पर जयपुर और 60 किलोमीटर पर अलवर, और 40 किलोमीटर पर शाहपुरा स्थित है।
  • मत्स्य जनपद 16 महाजनपदों में से एक था। इसमें राजस्थान के अलवर, भरतपुर तथा जयपुर ज़िले के क्षेत्र शामिल थे।
  • यह महाभारत काल का एक प्रसिद्ध जनपद था, जिसकी स्थिति अलवर-जयपुर के परिवर्ती प्रदेश में मानी गई है। इस देश में विराट का राज था तथा वहाँ की राजधानी उपप्लव नामक नगर में थी। विराट नगर मत्स्य देश का दूसरा प्रमुख नगर था।


वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः