अविक्षित | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- अविक्षित (बहुविकल्पी) |
अविक्षित अथवा 'अवीक्षित' महाराज करंधम तथा वीरा[1] का पुत्र था। यह शुभ लग्न में उत्पन्न हुआ था। उसकी जन्मपत्री में सूर्य, शनैश्चर तथा मंगल अविक्षित[2] थे। अत: उसका नाम अविक्षित पड़ा था। अविक्षित ने कण्वपुत्र से सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र की विद्या प्राप्त की थी।[3]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ वीर्यचन्द्र की पुत्री
- ↑ उसे न देखने वाले
- ↑ भारतीय मिथक कोश |लेखक: डॉ. उषा पुरी विद्यावाचस्पति |प्रकाशक: नेशनल पब्लिशिंग हाउस, नई दिल्ली |संकलन: भारतकोश डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 19 |