नील | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- नील (बहुविकल्पी) |
नील हिन्दू धार्मिक ग्रंथ 'रामायण' के प्रमुख पात्रों में से एक हैं। यह रामचन्द्र की सेना के एक वानर यूथपति थे,[1] जो विश्वकर्मा के अंशावतार थे। इनके साथी का नाम 'नल' था, जिसकी सहायता से इन्होंने लंका तक जाने के लिए समुद्र पर पुल निर्माण के कार्य में सहयोग दिया था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 66 |