शची | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- शची (बहुविकल्पी) |
हिन्दू पौराणिक मान्यताओं और महाभारत के अनुसार शची इन्द्र की पत्नी इन्द्राणी का एक अन्य नाम है। महाभारत के अनुसार शची पुलोमा की कन्या थीं।
- मेरुगिरि के शिखर अमरावती नामवाली एक रमणीय पुरी है। उसे पूर्वकाल में विश्वकर्मा ने बनाया था। उस पुरी में देवताओं द्वारा सेवित इन्द्र अपनी साध्वी पत्नी शची के साथ निवास करते थे।
- शची को इन्द्राणी, ऐन्द्री, महेन्द्री, पुलोमजा, पौलोमी आदि नामों से भी जाना जाता है।