श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 333

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

भगवद्ज्ञान
अध्याय 7 : श्लोक-17

तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते।
प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः॥[1]

भावार्थ

इनमें से जो परमज्ञानी है और शुद्धभक्ति में लगा रहता है वह सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि मैं उसे अत्यन्त प्रिय हूँ और वह मुझे प्रिय है।

तात्पर्य

भौतिक इच्छाओं के समस्त कल्मष से मुक्त आर्त, जिज्ञासु, धनहिन् तथा ज्ञानी ये सब शुद्धभक्त बन सकते हैं। किन्तु इनमें से जो परमसत्य का ज्ञानी है और भौतिक इच्छाओं से मुक्त होता है वही भगवान का शुद्धभक्त हो पता है। इन चार वर्गों में से जो भक्त ज्ञानी है और साथ ही भक्ति में लगा रहता है, वह भगवान् के कथनानुसार सर्वश्रेष्ठ है। ज्ञान की खोज करते रहने से मनुष्य को अनुभूति होती है कि उसका आत्मा उसके भौतिक शरीर से भिन्न है। अधिक उन्नति करने पर उसे निर्विशेष ब्रह्म तथा परमात्मा का ज्ञान होता है। जब वह पूर्णतया शुद्ध हो जाता है तो उसे ईश्वर के नित्य दास के रूप में अपनी स्वाभाविक स्थिति की अनुभूति होती है। इस प्रकार शुद्ध भक्त की संगति में आर्त, जिज्ञासु, धन का इच्छुक तथा ज्ञानी स्वयं शुद्ध हो जाते हैं। किन्तु प्रारम्भिक अवस्था में जिस व्यक्ति को परमेश्वर का पूर्णज्ञान होता है और साथ ही जो उनकी भक्ति करता रहता है, वह व्यक्ति भगवान को अत्यन्त प्रिय होता है। जिसे भगवान् की दिव्यता का शुद्ध ज्ञान होता है, वह भक्ति द्वारा इस तरह सुरक्षित रहता है कि भौतिक कल्मष उसे छू भी नहीं पाते।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. तेषाम् – उनमें से; ज्ञानी – ज्ञानवान; नित्य-युक्तः – सदैव तत्पर; एक – एकमात्र; भक्तिः – भक्ति में; विशिष्यते – विशिष्ट है; प्रियः – अतिशय प्रिय; हि – निश्चय ही; ज्ञानिनः – ज्ञानवान का; अत्यर्थम् – अत्यधिक; अहम् – मैं हूँ; सः – वह; च – भी; प्रियः – प्रिय।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः