श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 322

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

भगवद्ज्ञान
अध्याय 7 : श्लोक-11


बलं बलवतां चाहं कामरागविवर्जितम्।
धर्माविरुद्धो भूतेषु कामोऽस्मि भरतर्षभ॥[1]

भावार्थ

मैं बलवानों का कामनाओं तथा इच्छा से रहित बल हूँ। हे भरतश्रेष्ठ (अर्जुन)! मैं वह काम हूँ, जो धर्म के विरुद्ध नहीं है।

तात्पर्य

बलवान पुरुष की शक्ति का उपयोग दुर्बलों की रक्षा के लिए होना चाहिए, व्यक्तिगत आक्रमण के लिए नहीं। इसी प्रकार धर्म-सम्मत मैथुन सन्तानोन्पति के लिए होना चाहिए, अन्य कार्यों के लिए नहीं। अतः माता-पिता का उत्तरदायित्व है कि वे अपनी सन्तान को कृष्णभावनाभावित बनाएँ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बलम् – शक्ति; बल-वताम् – बलवानों का; च – तथा; अहम् – मैं हूँ; काम – विषयभोग; राग – तथा आसक्ति से; विवर्जितम् – रहित; धर्म-अविरुद्धः – जो धर्म के विरुद्ध नहीं है; भूतेषु – समस्त जीवों में; कामः – विषयी जीवन; अस्मि – हूँ; भरत-ऋषभ – हे भरतवंशियों में श्रेष्ठ !

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः