हिन्दू पौराणिक ग्रन्थ महाभारत और मान्यताओं के अनुसार अधोक्षज भगवान श्रीकृष्ण के नामोंं में से एक है।
- भगवान श्रीकृष्ण कभी अध:प्रदेश में क्षय नहीं होते यानि संसार में लिप्त नहीं होते, इसलिये उनका नाम 'अधोक्षज' है।
- कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार माने जाते हैं।
- श्रीकृष्ण साधारण व्यक्ति न होकर युग पुरुष थे। उनके व्यक्तित्व में भारत को एक प्रतिभा सम्पन्न राजनीतिवेत्ता ही नही, एक महान कर्मयोगी और दार्शनिक प्राप्त हुआ, जिसका 'गीता' ज्ञान समस्त मानव-जाति एवं सभी देश-काल के लिए पथ-प्रदर्शक है।
- भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति लगभग सारे भारत में किसी न किसी रूप में की जाती है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 11 |
संबंधित लेख
|
|