स्याम गएँ सखि प्रान रहैंगे?
अरस परस ज्यौ बातै कहियत, तैसै बहुरि कहैंगे?
इंदु बदन खग नैन हमारे, जानति और चहैंगे?
बासर निसि कहुँ होत न न्यारे, बिछुरनि हृदय सहैंगे?
एक कहौ तुम आगै बानी, स्याम न जाहिं, रहैंगे?
'सूरदास' प्रभु जसुमति कौ तजि, मथुरा कहा लहैंगे?।।2964।।