क्षेमधूर्ति | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- क्षेमधूर्ति (बहुविकल्पी) |
क्षेमधूर्ति का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। यह कुलूत देश का अधिपति था, जो क्रोधवश संज्ञक दैत्य के अंश से उत्पन्न हुआ था।[1]
- यह महाभारत युद्ध में दुर्योधन के पक्ष से लड़ा था।
- पांडवों की ओर से रणनिमन्त्रण भेजने के संबंध में क्षेमधूर्ति के नाम पर विचार-विमर्श हुआ था।[2]
- क्षेमधूर्ति कौरवों की ओर से महाभारत युद्ध में सम्मिलित हुआ तथा भीमसेन के हाथों मारा गया।[3]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 140 |