ईहाशील नामक एक मिथुन (जोड़े) का उल्लेख महाभारत में मिलता है। महाभारत के अनुसार 'तामस' और 'राजस', इन दोनों विरोधी गुणों वाले मिथुन की उत्पत्ति ब्रह्मा जी की जंघाओं से हुई थी। इसका परिणाम यह हुआ कि पुल्लिंग और स्त्रीलिंग का संयोग हो गया। इनका भोजन पृथ्वी का रस है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 21 |