छो (Text replacement - " !" to "! ") |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
<div class="bgmbdiv"> | <div class="bgmbdiv"> | ||
− | <h4 style="text-align:center">अष्टदश (18) अध्याय: विराट पर्व | + | <h4 style="text-align:center">अष्टदश (18) अध्याय: विराट पर्व (कीचकवधपर्व)</h4> |
{| width=100% cellspacing="10" style="background:transparent; text-align:justify;" | {| width=100% cellspacing="10" style="background:transparent; text-align:justify;" | ||
|- | |- | ||
| style="vertical-align:bottom;"| | | style="vertical-align:bottom;"| | ||
− | [[चित्र:Prev.png|link=महाभारत विराट पर्व अध्याय 17 श्लोक 20-21 | + | [[चित्र:Prev.png|link=महाभारत विराट पर्व अध्याय 17 श्लोक 20-21]] |
| | | | ||
+ | <div style="text-align:center; direction: ltr; margin-left: 1em;">महाभारत: विराट पर्व: अष्टदश अध्यायः श्लोक 1-9 का हिन्दी अनुवाद<br /> | ||
− | |||
− | + | ;द्रौपदी का भीमसेन के प्रति अपने दुःख के उद्गार प्रकट करना</div> | |
− | + | वैशम्पायन जी कहते हैं- [[जनमेजय]]! उस समय लज्जित और भयभीत हुई [[द्रौपदी]] के नेत्रों में आँसू भर आये थे। वह मुँह नीचा किये मौन बैठी रही; कुछ भी बोल न सकी। तब पाण्डवप्रवर [[युधिष्ठिर]] के परम मित्र भयंकर पराक्रमी महाबली [[भीम]] इस प्रकार बोले- ‘सुन्दरि! गजराज की भाँति लीला-विलासपूर्वक मन्द गति से चलने वाली प्रिये। बताओ; मैं तुम्हारा कौन-सा प्रिय करूँ?’ | |
− | द्रौपदी बोली - जिस स्त्री के पति | + | द्रौपदी बोली- जिस स्त्री के पति युधिष्ठिर हों, वह बिना शोक के रहे, यह कैसे सम्भव हो सकता है? तुम मेरे सारे दुःखों को जानते हुए भी मुझसे कैसे पूछते हो? [[दुर्योधन]] के सेवक के रूप में [[दुःशासन]] मुझे दासी कहकर जो उस समय कौरवों की सभाभवन में जनसमाज के भीतर घसीट ले गया, वह अपमान की आग मुझे आज तक जला रही है। शत्रुओं को संताप देने वाले महाबाहु भीम! उस समय वहाँ बैठे हुए [[कर्ण]] आदि क्षत्रियों ने, दुर्योधन ने, मेरे दोनों ससुर [[भीष्म]] और बुद्धिमान [[विदुर]] ने तथा [[द्रोणाचार्य]] और [[कृपाचार्य]] ने भी मुझे उस दुरावस्था में देखा था। पाण्डुनन्दन! इस प्रकार तुम्हारे जीते जी मेरे केश पकड़कर मुझे दोनों श्वसुरों तथा दुर्योधन आदि भ्राताओं के बीच राजसभा में लाया गया। स्वामिन्! मुझ द्रुपदकन्या को छोड़कर दूसरी मेरी जैसी कौन राजकुमारी होगी, जो ऐसा दुःख भोगकर जी रही हो। वनयात्रा में जाने पर सिन्धुराज [[जयद्रथ]] ने जो मेरा स्पर्श कर लिया, यह दूसरा अपमान था। उसे भी कौन सह सकती है? पाण्डुकुमार! तुम्हारे जीते जी मुझे हिंसक जन्तुओं से भरे हुए विषम एवं दुर्गम प्रदेशों में पैदल विचरना पड़ा। तदनन्तर बारहवें वर्ष के अन्त में मैं जंगली फल-मूलों का आहार करती हुई इस [[विराट नगर]] में आयी और [[सुदेष्णा]] की सेविका बन गयी। मैं सत्यधर्म के मार्ग में स्थित होकर आज दूसरी स्त्री की सेवा करती हूँ। |
− | + | पाण्डुपुत्र! तुम्हारे जीते जी मैं प्रतिदिन राजा [[विराट]] के लिये गोशीर्ष, पद्काष्ठ और हरिश्याम आदि चन्दन पीसती हूँ। फिर भी तुम्हारे संतोष के लिये मैं ऐसे बहुत-से दुःखों को कुछ भी नहीं गिनती। मैं [[द्रुपद]] की पुत्री और [[धृष्टद्युम्न]] की बहिन हूँ। अग्निकुण्ड से मेरी उत्पत्ति हुई है। मैं कभी धरती पर पैदल नहीं चलती थी (परंतु अब यहाँ यह दुर्दशा भोग रही हूँ)। मत्स्यदेश के राजा विराट के सामने उस जुआरी के देखते-देखते [[कीचक]] ने जो लात मारकर मेरा अपमान किया है, उसको सहकर मेरी जैसी कौन राजकुमारी जीवित रह सकती है? | |
− | + | ||
− | फिर भी तुम्हारे संतोष के लिये मैं ऐसे बहुत से दुःखों को | + | |
+ | भरतभूषण कुन्तीनन्दन! ऐसे बहुत-से क्लेशों द्वारा मैं निरन्तर पीड़ित रहती हूँ; क्या तुम यह नहीं जानते? फिर मेरे जीने का ही क्या प्रयोजन है? भारत! पुरुष सिंह! राजा विराट का जो यह कीचक नामक सेनापति है, वह उनका साला भी लगता है। उसकी बुद्धि बड़ी खोटी है। राजमहल में सैरन्ध्री के वेश में निवास करती हुई मुझे देखकर वह दुष्टात्मा प्रतिदिन ही आकर मुझसे कहता है- ‘मेरी ही पत्नी बन जाओ’। शत्रुदमन! उस मार डालने योग्य पापी के द्वारा रोज-रोज यह घृणित प्रस्ताव सुनते-सुनते समय से पके हुए फल की भाँति मेरा हृदय विदीर्ण हो रहा है। | ||
| style="vertical-align:bottom;"| | | style="vertical-align:bottom;"| | ||
[[चित्र:Next.png|link=महाभारत विराट पर्व अध्याय 18 श्लोक 10-25|]] | [[चित्र:Next.png|link=महाभारत विराट पर्व अध्याय 18 श्लोक 10-25|]] |
11:50, 31 मार्च 2018 के समय का अवतरण
अष्टदश (18) अध्याय: विराट पर्व (कीचकवधपर्व)
महाभारत: विराट पर्व: अष्टदश अध्यायः श्लोक 1-9 का हिन्दी अनुवाद
वैशम्पायन जी कहते हैं- जनमेजय! उस समय लज्जित और भयभीत हुई द्रौपदी के नेत्रों में आँसू भर आये थे। वह मुँह नीचा किये मौन बैठी रही; कुछ भी बोल न सकी। तब पाण्डवप्रवर युधिष्ठिर के परम मित्र भयंकर पराक्रमी महाबली भीम इस प्रकार बोले- ‘सुन्दरि! गजराज की भाँति लीला-विलासपूर्वक मन्द गति से चलने वाली प्रिये। बताओ; मैं तुम्हारा कौन-सा प्रिय करूँ?’ द्रौपदी बोली- जिस स्त्री के पति युधिष्ठिर हों, वह बिना शोक के रहे, यह कैसे सम्भव हो सकता है? तुम मेरे सारे दुःखों को जानते हुए भी मुझसे कैसे पूछते हो? दुर्योधन के सेवक के रूप में दुःशासन मुझे दासी कहकर जो उस समय कौरवों की सभाभवन में जनसमाज के भीतर घसीट ले गया, वह अपमान की आग मुझे आज तक जला रही है। शत्रुओं को संताप देने वाले महाबाहु भीम! उस समय वहाँ बैठे हुए कर्ण आदि क्षत्रियों ने, दुर्योधन ने, मेरे दोनों ससुर भीष्म और बुद्धिमान विदुर ने तथा द्रोणाचार्य और कृपाचार्य ने भी मुझे उस दुरावस्था में देखा था। पाण्डुनन्दन! इस प्रकार तुम्हारे जीते जी मेरे केश पकड़कर मुझे दोनों श्वसुरों तथा दुर्योधन आदि भ्राताओं के बीच राजसभा में लाया गया। स्वामिन्! मुझ द्रुपदकन्या को छोड़कर दूसरी मेरी जैसी कौन राजकुमारी होगी, जो ऐसा दुःख भोगकर जी रही हो। वनयात्रा में जाने पर सिन्धुराज जयद्रथ ने जो मेरा स्पर्श कर लिया, यह दूसरा अपमान था। उसे भी कौन सह सकती है? पाण्डुकुमार! तुम्हारे जीते जी मुझे हिंसक जन्तुओं से भरे हुए विषम एवं दुर्गम प्रदेशों में पैदल विचरना पड़ा। तदनन्तर बारहवें वर्ष के अन्त में मैं जंगली फल-मूलों का आहार करती हुई इस विराट नगर में आयी और सुदेष्णा की सेविका बन गयी। मैं सत्यधर्म के मार्ग में स्थित होकर आज दूसरी स्त्री की सेवा करती हूँ। पाण्डुपुत्र! तुम्हारे जीते जी मैं प्रतिदिन राजा विराट के लिये गोशीर्ष, पद्काष्ठ और हरिश्याम आदि चन्दन पीसती हूँ। फिर भी तुम्हारे संतोष के लिये मैं ऐसे बहुत-से दुःखों को कुछ भी नहीं गिनती। मैं द्रुपद की पुत्री और धृष्टद्युम्न की बहिन हूँ। अग्निकुण्ड से मेरी उत्पत्ति हुई है। मैं कभी धरती पर पैदल नहीं चलती थी (परंतु अब यहाँ यह दुर्दशा भोग रही हूँ)। मत्स्यदेश के राजा विराट के सामने उस जुआरी के देखते-देखते कीचक ने जो लात मारकर मेरा अपमान किया है, उसको सहकर मेरी जैसी कौन राजकुमारी जीवित रह सकती है? भरतभूषण कुन्तीनन्दन! ऐसे बहुत-से क्लेशों द्वारा मैं निरन्तर पीड़ित रहती हूँ; क्या तुम यह नहीं जानते? फिर मेरे जीने का ही क्या प्रयोजन है? भारत! पुरुष सिंह! राजा विराट का जो यह कीचक नामक सेनापति है, वह उनका साला भी लगता है। उसकी बुद्धि बड़ी खोटी है। राजमहल में सैरन्ध्री के वेश में निवास करती हुई मुझे देखकर वह दुष्टात्मा प्रतिदिन ही आकर मुझसे कहता है- ‘मेरी ही पत्नी बन जाओ’। शत्रुदमन! उस मार डालने योग्य पापी के द्वारा रोज-रोज यह घृणित प्रस्ताव सुनते-सुनते समय से पके हुए फल की भाँति मेरा हृदय विदीर्ण हो रहा है। |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज