महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 343 श्लोक 1-19

त्रिचत्वारिंशदधिकत्रिशततम (343) अध्याय: शान्ति पर्व (मोक्षधर्म पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: त्रिचत्वारिंशदधिकत्रिशततम अध्याय: श्लोक 1-19 का हिन्दी अनुवाद

जनमेजय का प्रश्न, देवर्षि नारद का श्वेतद्वीप से लौटकर नर-नारायण के पास जाना और उनके पूछने पर उनसे वहाँ के महत्त्वपूर्ण दृश्य का वर्णन करना

शौनक ने कहा - सूतनन्दन! आपने यह बहुत बड़ा आख्यान सुनाया है। इसे सुनकर समस्त ऋषियों को बड़ा आश्चर्य हुआ है। सूतकुमार! सम्पूर्ण ऋषि-आश्रमों की यात्रा करना और समसत तीर्थों मे स्नान करना भी वैसा फलदायक नहीं है, जैसी कि भगवान नारायण की कथा है। समस्त पापों से छुड़ाने वाली नारायण सम्बन्धिनी इस पुध्यमयी कथा को आरम्भ से ही सुनकर हमारे तन-मन पवित्र हो गये। सर्वलोकवन्दित भेवान् नारायण देव का दर्शन तो ब्रह्मा आदि सम्पूर्ण देवताओं तथा अन्यान्य महर्षियों के लिये भी दुर्लभ है। सूतनन्दन! नारदजी ने जो देवदेव नारायण हरि का दर्शन कर लिया, यह निश्चय ही उन भगवान की अनुमति से ही सम्भव हुआ। नारदजी ने जो अनिरुद्ध-विग्रह में स्थित हुए जगन्नाथ श्रीहरि का दर्शन किया और पुनः जो वे वहाँ से देवश्रेष्ठ नर-नारायण का दर्शन करने के लिये उनके पास दसैड़े गये, इसका क्या कारण है ? यह मुझे बताइये।

सूतपुत्र ने कहा - शौनक! राजा जनमेजय का वह यज्ञ विधि पूर्वक चल रहा था। उसमें विभिन्न कर्मों के बीच में अवकाश मिलने पर राजेन्द्र जनमेजय ने अपने पितामह के पितामह वेदनिधि भगवान कृष्णद्वैपायन महर्षि व्यास से इस प्रकार पूछा।

जनमेजय बोले - भगवन्! भगवान नारायण के कथन पर विचार करते हुए देवर्षि नारद जब श्वेतद्वीप से लौट आये, तब उसके बाद उन्होंने क्या किया ? बदरिकाश्रम मे आकर उन दोनों ऋषियों से मिलने के पश्चात् नारदजी ने वहाँ कितने समय तक निवास किया और उन दोनों से कौन सी कथा पूछी ? एक लाख श्लोकों से युक्त विस्तृत महाभारत इतिहास से निकालकर जो आपने यह सारभूत कथा सुनायी है, यह बुद्धिरूपी मथानी के द्वारा ज्ञान के उत्तम समुद्र को मथकर निकाले गये अमृत के समान है। रह्मन्! जैसे दही से मक्खन, मलय पर्वत से चन्दन, वेदों से आरण्यक और औषधियों से अमृत निकाला गया है, उसी प्रकार आपने यह कथा रूपी अमृत निकालकर रखा है। तपोनिधे! आपने भगवान नारायण की कथा से सम्बन्ध रखने वाली जो बातें कही हैं, वे सब इस ग्रन्थ की सारभूत हैं। सबके ईश्वर भगवान नारायणदेव सम्पूर्ण भूतों को उत्पन्न करने वाले हैं। द्विजश्रेष्ठ! उन भगवान नारायण का तेज अद्भुत है। मनुष्य के लिये उनकी ओर देखना भी कठिन है। कल्प के अन्त में जिनके भीतर ब्रह्मा आदि सम्पूर्ण देवता, ऋषि, गन्धर्व तथा जो कुछ भी चराचर जगत् है, वह सब विलीन हो जाता है, उनसे बढ़कर परम पावन एवं महान् इस भूतल और स्वर्गलोक में मैं दूसरे किसी को नहीं मानता। सम्पूर्ण ऋषि-आश्रमों की यात्रा करना और समसत तीर्थों में स्नान करना भी वैसा ही फल देने वाला नहीं है, जैसा कि भगवान नारायण की कथा प्रदान करती है। सम्पूर्ण विश्व के स्वामी श्रीहरि की कथा सब पापों का नाश करने वाली है। उसे आरम्भ से ही सुनकर हम सब लोग यहाँ सर्वथा पवित्र हो गये हैं। मेरे पितामह अर्जुन ने जो भगवान वासुदेव की सहायता पाकर उत्तम विजय प्राप्त कर ली, वह वहाँ उन्होंने कोई अद्भुत कार्य नहीं किया है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः