महाभारत शल्य पर्व अध्याय 3 श्लोक 54-61

तृतीय (3) अध्याय: शल्य पर्व (ह्रदप्रवेश पर्व)

Prev.png

महाभारत: शल्य पर्व: तृतीय अध्याय: श्लोक 54-61 का हिन्दी अनुवाद

क्षत्रियधर्म के अनुसार युद्ध करने वाले वीरों के लिये संग्राम भूमि में होने वाली मृत्यु ही सुखद है; क्योंकि वहाँ मरा हुआ मनुष्य मृत्यु के दुःख को नहीं जानता और मृत्यु के पश्चात अक्षय सुख का भागी होता है। जितने क्षत्रिय यहाँ आये हैं वे सब सुनें-तुम लोग भागने पर अपने शत्रु भीमसेन के अधीन हो जाओगे। इसलिये अपने बाप-दादो के द्वारा आचरण में लाये हुए धर्म का परित्याग न करो। क्षत्रिय के लिये युद्ध छोड़कर भागने से बढ़कर दूसरा कोई अत्यन्त पापपूर्ण कर्म नहीं है। कौरवों! युद्धधर्म से बढ़कर दूसरा कोई स्वर्ग का श्रेष्ठ मार्ग नहीं है। दीर्घकाल तक पुण्यकर्म करने से प्राप्त होने वाले पुण्यलोकों को वीर क्षत्रिय युद्ध से तत्काल प्राप्त कर लेता है। राजा दुर्योधन की उस बात का आदर करके वे महारथी क्षत्रिय पुनः युद्ध करने के लिये पाण्डवों के सामने आये। उन्हें पराजय असह्य हो उठी थी; इसलिये उन्होंने पराक्रम करने में ही मन लगाया था। तदनन्तर आपके और शत्रुपक्ष के सैनिकों में पुनः देवासुर संग्राम के सामने अत्यन्त भयंकर युद्ध होने लगा। महाराज! उस समय आपके पुत्र दुर्योधन ने अपनी सारी सेना के साथ युधिष्ठिर आदि सभी पाण्डवों पर धावा किया था।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शल्यपर्व में कौरवसेनाक का पलायनविषयक तीसना अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः