महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 153 श्लोक 21-27

त्रिपंचाशदधिकततम (153) अध्‍याय: उद्योग पर्व (सैन्यनिर्याण पर्व)

Prev.png

महाभारत: उद्योग पर्व: त्रिपंचाशदधिकततम अध्याय: श्लोक 21-27 का हिन्दी अनुवाद
  • श्रेष्‍ठ रथी अपने रथों को, अश्व संचालन की कला में कुशल योद्धा घोड़ों को और हस्‍तशिक्षा में निपुण सैनिक हाथियों को सुसज्जित करने लगे। (21)
  • उन्‍होंने सोने के बने हुए बहुत से विचित्र कवच तथा सब प्रकार के विभिन्‍न अनेक अस्‍त्र-शस्‍त्र धारण कर लिये। (22)
  • पैदल योद्धाओं ने भी अपने अंगों में सुवर्णजटित कवच तथा भाँति-भाँति के अनेक अस्‍त्र-शस्‍त्र धारण कर लिये। (23)
  • जनमेजय! दुर्योधन का वह हस्तिनापुर नगर मानो वहाँ कोई उत्‍सव हो रहा हो, इस प्रकार समृद्ध और हर्षोत्‍फुल्‍ल मनुष्‍यों से भर गया था, इससे वहाँ बड़ी हलचल मच गयी थी। (24)
  • राजन! जैसे चन्‍द्रोदयकाल में समुद्र उत्‍ताल तरगों से व्‍याप्‍त हो जाता है, उसी प्रकार के उदय से अत्‍यन्‍त उल्‍लासित दिखायी देने लगा। सब ओर घूमता हुआ जनसमुदाय ही वहाँ जल में उठने वाली भँवरों के समान जान पड़ता था। रथ, हाथी और घोडे़ उसमें मछली के समान प्रतीत होते थे। शंख और दुन्‍दुभियों की ध्‍वनि ही उस कुरुराजरूपी समुद्र की गर्जना थी। खजानों का संग्रह ही रत्‍नराशि का प्रतिनिधित्‍व कर रहा था। योद्धाओं के विचित्र आभूषण और कवच ही उस समुद्र की उठती हुई तरंगों के समान जान पड़ते थे। चमकीले शस्‍त्र ही निर्मल फेन से प्रतीत होते थे। महलों की पंक्तियाँ ही तटवर्ती पर्वत सी जान पड़ती थी। सड़कों पर स्थित दुकानें ही मानो गुफाएँ थीं। (25-27)
इस प्रकार श्रीमहाभारत उद्योगपर्व के अन्‍तर्गत सैन्‍यनिर्वाणपर्व में ‘दुर्योधन का अपनी सेना को सुसज्जित करना’ इस विषय से सम्‍बन्‍ध रखने वाला एक सौ तिरपनवां अध्‍याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः