द्वितीय (2) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)
महाभारत: शान्ति पर्व: द्वितीय अध्याय: श्लोक 20-29 का हिन्दी अनुवाद
नारद जी का कर्ण को शाप प्राप्त होने का प्रसंग सुनाना नराधम! जब पृथ्वी में तेरा पहिया फँस जायेगा और तू अचेत-सा हो रहा होगा, उस समय तेरा शत्रु पराक्रम करके तेरे मस्तक को काट गिरायेगा। अब तू चला जा। ओ मूढ़! जैसे असावधान होकर तूने इस गौ का वध किया है, उसी प्रकार असावधान-अवस्था में ही शत्रु तेरा सिर काट डालेगा।' इस प्रकार शाप प्राप्त होने पर कर्ण ने उस श्रेष्ठ ब्राह्मण को बहुत-सी गौएँ, धन और रत्न देकर उसे प्रसन्न करने की चेष्टा की। तब उसने इस प्रकार उत्तर दिया- 'सारा संसार आ जाये तो भी कोई मेरी बात को झूठी नहीं कर सकता। तू यहाँ से जा या खड़ा रह अथवा तुझे जो कुछ करना हो, वह कर ले। ब्राह्मण के ऐसा कहने पर कर्ण को बड़ा भय हुआ। उसने दीनतावश सिर झुका लिया। वह मन-ही-मन उस बात का चिन्तन करता हुआ परशुराम जी के पास लौट आया।
इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्व के अन्तर्गत राजधर्मानुशासन पर्व में कर्ण को ब्राह्मण का शाप नामक दूसरा अध्याय पूरा हुआ।
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ कर्ण पर्व में भी यह प्रसंग आया है, वहाँ कर्ण के द्वारा बछड़े के मारे जाने का उल्लेख है; अत: यहाँ भी होमधेनु का बछड़ा ही समझना चाहिए।
संबंधित लेख
|