महाभारत शान्ति पर्व अध्याय 53 श्लोक 21-28

त्रिपंचाशत्तम (53) अध्याय: शान्ति पर्व (राजधर्मानुशासन पर्व)

Prev.png

महाभारत: शान्ति पर्व: त्रिपंचाशत्तम अध्याय: श्लोक 21-28 का हिन्दी अनुवाद

दारुक ने वसुदेवनन्दन भगवान श्रीकृष्ण के बलाहक, मेघपुष्प, शैव्य और सुग्रीव नामक घोडों को हाँका। राजन्! उस समय दारुक द्वारा हाँके गये श्रीकृष्ण के वे घोडे अपनी टापों के अग्रभाग से पृथ्वी पर चिह्न बनाते हुए बड़े वेग से दौड़े। उन अश्वों का बल और वेग महान था। वे आकाश को पीते हुए से उड़ चले, और बात की बात में सम्पूर्ण धर्म के क्षेत्रभूत कुरुक्षेत्र में जा पहुँचे। तदनन्तर वे सब लोग उस स्थान पर गये जहाँ पर प्रभावशाली भीष्मजी बाणशय्या पर सो रहे थे। जैसे देवताओं से घिरे हुए ब्रह्माजी शोभा पाते है, उसी प्रकार महर्षियों के साथ भीष्मजी सुशोभित हो रहे थे। तत्पश्चात् रथ से उतरकर भगवान श्रीकृष्ण, युधिष्ठिर, भीमसेन, गाण्डीवधारी अर्जुन, नकुल, सहदेव तथा सात्यकि ने अपने अपने दाहिने हाथों को उठाकर ऋषियों के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित किया। नक्षत्रों से घिरे हुए चन्द्रमा की भाँति भाइयों से घिरे हुए राजा युधिष्ठिर गंगानन्दन भीष्म के समीप गये, मानो देवराज इन्द्र ब्रह्माजी के निकट पधारे हों। शर-शय्या पर सोये हुए महाबाहु भीष्मजी वैसे ही दिखायी दे रहे थे, मानो सूर्यदेव आकाश से पृथ्वी पर गिर पड़े हों। युधिष्ठिर ने उसी अवस्था में उनका दर्शन किया। उस समय वे भय से काँप उठे थे।

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्व के अन्तर्गत राजधर्मानुशासनपर्व में युधिष्ठिर आदि का भीष्म के समीप गमनविषयक तिरपनवाँ अध्याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः