महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 119 श्लोक 18-24

एकोनविंशत्यधिकशततम (119) अध्‍याय: उद्योग पर्व (भगवद्-यान पर्व)

Prev.png

महाभारत: उद्योग पर्व: एकोनविंशत्यधिकशततम अध्याय: श्लोक 1-17 का हिन्दी अनुवाद
  • इस प्रकार महातेजस्वी विश्वामित्र मुनी ने उसके साथ रमण करते हुए यथासमय उसके गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न किया। माधवी के उस पुत्र का नाम अष्टक था। (18)
  • पुत्र के उत्पन्न होते ही महामुनि विश्वामित्र ने उसे धर्म, अर्थ तथा उन अश्वों से सम्पन्न कर दिया। (19)
  • तदनन्तर अष्टक चंद्रपुरी के समान प्रकाशित होने वाली विश्वामित्रजी की राजधानी में गया और विश्वामित्र भी अपने शिष्य गालव को वह कन्या लौटाकर वन में चले गए। (20)
  • गरुड़ सहित गालव भी गुरुदक्षिणा देकर मन ही मन अत्यंत संतुष्ट हो राजकन्या माधवी से इस प्रकार बोले- ‘सुंदरी! तुम्हारा पहला पुत्र दानपति, दूसरा शूरवीर, तीसरा सत्यधर्मपरायण और चौथा यज्ञों का अनुष्ठान करने वाला होगा। सुमध्यमे! तुमने इन पुत्रों के द्वारा अपने पिता को तो तारा ही है, उन चार राजाओं का भी उद्धार कर दिया है। अत: अब हमारे साथ आओ। (21-23)
  • ऐसा कहकर सर्पभोजी गरुड़ से आज्ञा ले उस राजकन्या को पुन: उसके पिता ययाति के यहाँ लौटाकर गालव वन में ही चले गए। (24)
इस प्रकार श्रीमहाभारत उद्योग पर्व के अंतर्गत भगवद्यान पर्व में गालव चरित्र विषयक एक सौ उन्नीसवाँ अध्याय पूरा हुआ।


Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः