अम्बिका | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- अम्बिका (बहुविकल्पी) |
अम्बिका हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार शिव पत्नी पार्वती के अनेकों नाम में से एक है।
- हिन्दू मान्यताओं के अनुसार अम्बिका देवी का स्थान शिव से कुछ ही घट कर है, किन्तु 'अर्धनारीश्वर' रूप में हम उन्हें शिव की समानता के पद पर पाते हैं।
- पार्वती को माता दुर्गा का रूप कहा जाता है।
- ‘अम्बा’ शब्द माता का वाचक है तथा वन्दन और पूजन-अर्थ में भी ‘अम्ब’ शब्द का प्रयोग होता है। माता दुर्गा सबके द्वारा पूजित और वन्दित हैं तथा तीनों लोकों की माता हैं, इसलिये ‘अम्बिका’ कहलाती हैं।[1]
दुर्गा के कई अन्य नाम-
दुर्गा | नारायणी | ईशाना |
विष्णुमाया | भगवती | सर्वाणी |
सर्वमंगला | अम्बिका | शिवा |
सती | नित्या | सत्या |
वैष्णवी | गौरी | पार्वती |
सनातनी |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 14 |
संबंधित लेख
|