वंग | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- वंग (वहुविकल्पी) |
वंग या 'बंग' बंगाल का प्राचीन नाम है। महाभारत में वंग नरेश पर पाण्डव भीम की चढ़ाई का उल्लेख है[1]-
'उभौ बलभृतौ वीराबुभौतीव्रपराक्रमौ निजित्याजौ महाराज बंगराजमुपाद्रवत।'महाभारत, सभापर्व[2]
- बंग निवासियों के युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में कलिंग और मगध के लोगों के साथ आगमन का वर्णन महाभारत सभापर्व[3] में इस प्रकार है-
'वंगाः कलिंगा मगधास्ताम्रलिप्ताः संपुड्रकाः दौवालिका: सागरकाः पत्रौर्णाः शैशवास्तथा।'
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 827 |
- ↑ सभापर्व 30, 23
- ↑ सभापर्व 52, 18
संबंधित लेख
|