पुष्कर | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- पुष्कर (बहुविकल्पी) |
पुष्कर भारतीय राज्य राजस्थान में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। यह अजमेर से 6 मील दूर स्थित एक झील है। हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में भी पुष्कर का उल्लेख हुआ है।
- यह प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अजमेर के निकट स्थित है, जहाँ पर ब्रह्मा जी का मन्दिर है।
- हिन्दू मान्यता के अनुसार इस स्थान की ऐसी प्रसिद्धि है कि ब्रह्मा ने यहाँ पर यज्ञ किया था।
- 'पद्म' पुराणानुसार यहाँ पर ब्रह्मा के हाथ से कमल पुष्प गिर गया था, अत: इसका नाम 'पुष्कर' पड़ा। इस फूल से रसातल का ब्रजनाभ असुर मर गया था।
- ब्रह्मा के मन्दिर के साथ यहाँ सावित्री, बदरीनारायण और वराह जी का मन्दिर भी प्रसिद्ध है।[1][2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 72 |
- ↑ ब्रह्मापुराण पद्म पुराण तथा नारदपुराण
- ↑ पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 317 |