गोवद्धमान एक पौराणिक नगर का नाम है। इस नगर का, जो 'गोवर्धन' का रूपांतर जान पड़ता है, 'घटजातक'[1] में उल्लेख हुआ है।[2]
- इस नगर को वासुदेव कृष्ण की माता 'देवगब्भा' (देवकी) तथा 'उपसागर' (वासुदेव) का निवास स्थान बताया गया है।
- वासुदेव कृष्ण का जन्म, इस 'घटजातक' के अनुसार गोवद्धमान नामक स्थान पर ही हुआ था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ घटजातक, सं. 454
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 307 |