वाराणसी, बनारस या काशी भी कहलाता है। वाराणसी दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तरी-मध्य भारत में गंगा नदी के बाएँ तट पर स्थित है।
- यह हिन्दुओं के सात पवित्र नगरों में से एक है।
- इसे मन्दिरों एवं घाटों का नगर भी कहा जाता है।
- वाराणसी का पुराना नाम काशी है।
- वाराणसी विश्व का प्राचीनतम बसा हुआ शहर है।
- यह गंगा नदी के किनारे बसा है और हज़ारों साल से उत्तर भारत का धार्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र रहा है।