बदरिकाश्रम नामक एक तीर्थ स्थान का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। महाभारत के अनुसार यह संयुक्तप्रान्त के गढ़वाल ज़िले का प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है, जिसे 'बदरीनाथ' भी कहा गया है। यह हिमालय पहाड़ की मुख्य चोटी है।
- हरिद्वार से उत्तर एक मास की यात्रा है और श्रीनगर से उत्तर-पूर्व 55 मील पर स्थित है। अलकनन्दा के उद्गम-स्थान के पश्चिमी तट पर नारायण का एक मन्दिर था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 76 |