सुरभीपट्टन नामक एक पौराणिक नगर का उल्लेख हिन्दू महाकाव्य महाभारत में हुआ है। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के समय पांडव सहदेव ने अपनी दिग्विजय यात्रा में इस नगर पर विजय प्राप्त की थी। वर्तमान मैसूर के 'कुवत्तूर' नामक नगर से सुरभीपट्टन का अभिज्ञान किया जाता है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 118 |
संबंधित लेख
|