रामहृद सरोवर

रामहृद सरोवर

रामहृद सरोवर पौराणिक महाकाव्य महाभारत के अनुसार समंतपंचक नामक स्थान के निकट स्थित एक सरोवर है, जो 'द्वैपायन हृद' भी कहलाता है।

  • रामहृद सरोवर, जहाँ नारायण आश्रम का स्थान माना जाता है। वर्तमान थानेश्वर के उत्तर की ओर आज भी 'रामहृद' नाम का सरोवर है, जो ‘द्वैपायन हृद’ भी कहलाता है।
  • यह लगभग 2,400 हाथ लम्बा और 1,200 हाथ चौड़ा है।
  • कुरुक्षेत्र के तीर्थों में यह सरोवर अत्यधिक पवित्र है।
  • इसी स्थान पर कुरु ने तपस्या की थी, जिसके कारण आसपास की भूमि कुरुक्षेत्र कहलाई।
  • इसका वैदिक नाम शर्यणावन्त था।
  • इसे 'ब्राह्मसर' भी कहते थे, क्योंकि ब्रह्मा के आदि-यज्ञ की वेदी इसी के तट पर निर्मित हुई थी।
  • कुछ समय पश्चात इसकी संज्ञा रामहृद प्रसिद्ध हुई, क्योंकि परशुराम ने क्षत्रियों को जीतकर इसी सरोवर के जल से अपने पितरों का तर्पण किया।


टीका टिप्पणी

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः