चेदि

चेदि अथवा चेति महाजनपद पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक था। वर्तमान बुंदेलखंड का इलाक़ा इसके अर्न्तगत आता था।

  • गंगा और नर्मदा नदी के बीच के क्षेत्र का प्राचीन नाम 'चेदि' था। बौद्ध ग्रंथों में जिन सोलह महाजनपदों का उल्लेख है, उनमें यह भी था।
  • कलिचुरि वंश ने भी चेदी पर राज्य किया था।
  • महाभारत काल में शिशुपाल चेदी जनपद का प्रसिद्ध राजा था। उसका विवाह रुक्मिणी से होने वाला था कि श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर लिया। इसके बाद ही जब युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण को पहला स्थान दिया गया तो शिशुपाल ने उनकी घोर निंदा की। इस पर श्रीकृष्ण ने उसका वध कर डाला।
  • मध्य प्रदेश का ग्वालियर क्षेत्र में वर्तमान चंदेरी क़स्बा ही प्राचीन काल के चेदि राज्य की राजधानी बताया जाता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः