श्रीमद्भागवत महापुराण द्वितीय स्कन्ध अध्याय 10 श्लोक 45-51

द्वितीय स्कन्ध: दशम अध्याय

Prev.png

श्रीमद्भागवत महापुराण: द्वितीय स्कन्ध: दशम अध्यायः श्लोक 45-51 का हिन्दी अनुवाद


सृष्टि की रचना आदि कर्मों का निरूपण करके पूर्ण परमात्मा से कर्म या कर्तापन का सम्बन्ध नहीं जोड़ा गया है। वह तो माया से आरोपित होने के कारण कर्तृत्व का निषेध करने के लिये ही है। यह मैंने ब्रह्मा जी के महाकल्प का अवान्तर कल्पों के साथ वर्णन किया है। सब कल्पों में सृष्टि-क्रम एक-सा ही है। अन्तर है तो केवल इतना ही कि महाकल्प के प्रारम्भ में प्रकृति क्रमशः महत्तत्त्वादि की उत्पत्ति होती है और कल्पों के प्रारम्भ में प्राकृत सृष्टि तो ज्यों-की-त्यों रहती ही है, चराचर प्राणियों की वैकृत सृष्टि नवीन रूप से होती है।

परीक्षित! काल का परिमाण, कल्प और उसके अन्तर्गत मन्वन्तरों का वर्णन आगे चलकर करेंगे। अब तुम पाद्मकल्प का वर्णन सावधान होकर सुनो।

शौनक जी ने पूछा- सूत जी! आपने हम लोगों से कहा था कि भगवान् के परम भक्त विदुर जी ने अपने अति दुस्त्यज कुटुम्बियों को भी छोड़कर पृथ्वी के विभिन्न तीर्थों में विचरण किया था। उस यात्रा में मैत्रेय ऋषि के साथ अध्यात्म के सम्बन्ध में उनकी बातचीत कहाँ हुई तथा मैत्रेय जी ने उनके प्रश्न करने पर किस तत्त्व का उपदेश किया?

सूत जी! आपका स्वभाव बड़ा सौम्य है। आप विदुर जी का वह चरित्र हमें सुनाइये। उन्होंने अपने भाई-बन्धुओं को क्यों छोड़ा और फिर उनके पास क्यों लौट आये?

सूत जी ने कहा- शौनकादि ऋषियों! राजा परीक्षित ने भी यही बात पूछी थी। उनके प्रश्नों के उत्तर में श्रीशुकदेव जी महाराज ने जो कुछ कहा था, वही में आप लोगों से कहता हूँ। सावधान होकर सुनिये।

Next.png


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः