श्रीमद्भागवत महापुराण दशम स्कन्ध अध्याय 41 श्लोक 50-52

दशम स्कन्ध: एकचत्वारिंशोऽध्यायः अध्याय (पूर्वार्ध)

Prev.png

श्रीमद्भागवत महापुराण: दशम स्कन्ध: एकचत्वारिंशोऽध्यायः श्लोक 50-52 का हिन्दी अनुवाद

जब ग्वालबाल और बलराम जी के साथ भगवान श्रीकृष्ण उन सुन्दर-सुन्दर मालाओं से अलंकृत हो चुके, तब उन वरदायक प्रभु ने प्रसन्न होकर विनीत और शरणागत सुदामा को श्रेष्ठ वर दिये। सुदामा माली ने उनसे यही वर माँगा कि ‘प्रभो! आप ही समस्त प्राणियों के आत्मा हैं। सर्वस्वरूप आपके चरणों में मेरी अविचल भक्ति हो। आपके भक्तों से मेरा सौहार्द, मैत्री का सम्बन्ध हो और समस्त प्राणियों के प्रति अहैतुक दया का भाव बना रहे।'

भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को उसके मांगे हुए वर तो दिये ही - ऐसी लक्ष्मी भी दी जो वंशपरम्परा के साथ-साथ बढ़ती जाये; और साथ ही बल, आयु, कीर्ति तथा कान्ति का भी वरदान दिया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण बलराम जी के साथ वहाँ से विदा हुए।

Next.png


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः