सुदेष्णा | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- सुदेष्णा (बहुविकल्पी) |
सुदेष्णा महाभारत के युद्ध में भाग लेने वाले राजा विराट की पत्नी तथा वीर अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा की माता थी। अपने अज्ञातवास के समय राजा विराट के महल में भीम द्वारा मारा गया कीचक सुदेष्णा का ही भाई था।
- विराट का साला कीचक क्षत्रिय पिता तथा ब्राह्मण माता का सूत पुत्र था।
- कीचक कैकय राजा[1] के मालवी नामक पत्नी के पुत्रों में सबसे बड़ा था।
- कैकय की दूसरी रानी की कन्या का नाम सुदेष्णा था।
- सुदेष्णा अपने अनेक भाइयों की एकमात्र बहन थी। उसका विवाह राजा विराट से हुआ था। उसके भाइयों की संख्या बहुत अधिक थी तथा सभी शक्तिशाली होकर विराट के साथी हो गये थे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ सूतों के अधिपति