अनुपक हिन्दू पौराणिक ग्रन्थ महाभारत और मान्यताओं के अनुसार एक प्राचीन जनपद का नाम था।
- अनुपक के निवासियों का पांडवों की ओर से महाभारत युद्ध में लड़ने का वर्णन मिलता है।
- माना जाता है कि अनूपक या तो कच्छ या माहिष्मती के परवर्ती प्रदेश का नाम भी हो सकता है।
'अनूपका: किराताश्च ग्रीवायां भरतर्षभ,
पटच्चरैश्च पौंड्रेश्च राजन् पौरवकैस्तथा'।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत भीष्म पर्व 50, 48
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 13 |