कावेरी नामक एक नदी का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। महाभारत के अनुसार कावेरी दक्षिण की एक प्रसिद्ध नदी है। इसे दक्षिण की गंगा भी कहा जाता है।
- यह पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से निकली है। इसकी लम्बाई 800 किलोमीटर है।
- दक्षिण पूर्व में प्रवाहित होकर कावेरी नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 34 |