गीता दर्शन -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती महाराज
भाग-3 : अध्याय 6
प्रवचन : 4
ऐसा क्यों? इसलिए कि ‘अवमानात् तपोवृद्धिः सम्मानात् तपसः क्षयः’- जब आप सम्मान ग्रहण करते हैं तब आपके पुण्य की पूँजी क्षीण हो जाती है और जब आप अपमान स्वीकार कर लेते हैं तो आपके पाप की पूँजी घट जीती है पाप दुःख देते हैं और पुण्य सुख देते हैं। देखो, कैसी युक्ति है मनु जी के वचनों में। वस्तुतः सम्मान से जो सुख होता है वह तात्कालिक होता है और उससे पूण्य की पूँजी घटती है। वैसे ही जैसे बढ़िया होटल में रहने से पैसा खर्च हो जाता है। भक्त के लिए भी बिल्कुल यही बात है। श्रीचैतन्य महाप्रभु के अनुयायी प्रबोधनान्द जी सरस्वती वृन्दावन में वास करने की विधि बताते हुए कहते हैं- ‘भ्रातस्तिष्ठ तले-तले विटपिनाम्’- पेड़ों के नीचे रह जाओ। ‘ग्रामेषु भिक्षामट’- गाँव में माँगकर खा लो। स्वछन्दं पिव यामुनं जलमलं चीराणि कन्थां कुरु। चीर का कन्था बनाकर तन ढँक लो और सम्मानं कलयाति घोरगरलं नीचापमानं सुधाम्। सम्मान को जहर और अपमान को अमृत समझो। श्रीराधामुरलीधरौ भज सखे वृन्दावनं मा त्यज। ऐसे भक्तों के लिए धन और धरती का क्या महत्त्व? हानि और लाभ का, सुख और दुःख मान और अपमान का क्या मूल्य है? मनुष्य को शान में आकर काम नहीं बिगाड़ना चाहिए। व्यापारी तो अपनी कमायी की ओर देखता है। ग्राहक कड़वा बोलता है कि मीठा बोलता है, इससे उसका क्या मतलब? वह तो कहता है कि अरे भाई, कड़वा बोल ले, लेकिन माल खूब खरीद ले। तो, मानापमानयो प्रशान्तस्य में दो बातें बतायीं। एक तो मन काबू में हो, दूसरे शान्ति बनी रहे। सर्दी-गर्मी आती-जाती रहती है। सुख-दुःख आते-जाते रहते हैं। मानापमान होता रहता है यदि लोगों का मन अलग-अलग न होता, मान्यता अलग-अलग न होती, तो सब लोग आपके विचारों का ही आदर करते। लेकिन आदर भी क्यों करते? यही कहते कि जैसे तुम्हारे विचार वैसे हमारे विचार। हम तुम बराबर। तो, मनुष्य कभी-कभी वस्तु से राग-द्वेष करने लगता है। प्रत्येक वस्तु दवा होती है। प्रत्येक धास दवा होती है। प्रत्येक अक्षर मन्त्र होता है। प्रत्येक व्यक्ति में कोई योग्यता होती है। उसका ठीक-ठीक उपयोग करना चाहिए। हमने पचीस-तीस वर्ष पहले एक बहुत बड़ी प्रसिद्ध धार्मिक संस्था में एक गुण्डा नौकर देखा था। उसको वे लोग पाँच सौ रुपये प्रतिमास देते थे। |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | प्रवचन | पृष्ठ संख्या |
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज