- महाभारत उद्योग पर्व में यानसंधि पर्व के अंतर्गत 51वें अध्याय में 'भीमसेन के पराक्रम से धृतराष्ट्र का विलाप' का वर्णन है, जो इस प्रकार है[1]-
विषय सूची
भीमसेन के पराक्रम से डरे हुए धृतराष्ट्र का विलाप
संजय द्वारा युधिष्ठिर के प्रधान सहायकों का वर्णन सुनकर धृतराष्ट्र बोले- संजय तुमने जिन लोगों के नाम बताये हैं, ये सभी बड़े उत्साही वीर हैं। इनमें भी जितने लोग वहाँ एकत्र हुए हैं, वे सब एक ओर और भीमसेन एक ओर। तात! मुझे क्रोध में भरे हुए अमर्षशील भीमसेन से बड़ा डर लगता है ठीक उसी तरह, जैसे महान मृग को किसी व्याघ्र से सदा भय बना रहता है। वत्स! सिंह से डरे हुए दूसरे पशु की भाँति मैं भीमसेन से भयभीत हो रात भर गर्म-गर्म लंबी सांसें खींचता हुआ जागता रहता हूँ। महाबाहु भीम इन्द्र के समान तेजस्वी हैं। मैं अपनी सेना में किसी को भी ऐसा नहीं देखता, जो भीम का सामना कर सके और युद्ध में इसके वेग को सह सके। कुन्तीकुमार पाण्डुपुत्र भीम असहनशील तथा वैर को दृढ़तापूर्वक पकड़कर रखने वाला है। उसकी की हुई हंसी भी हंसी के लिये नहीं होती, वह उसे सत्य कर दिखाता है। उसका स्वभाव उद्धत है। वह टेढ़ी निगाह से देखता और बड़े जोर से गर्जना करता है। वह महान वेगशाली, अत्यन्त उत्साही, विशालबाहु और महाबली है। वह युद्ध करके मेरे मन्दबुद्धि पुत्रों को अवश्य मार डालेग। मेरे पुत्र भी बड़े दुराग्रही हैं अत: हाथ में गदा लिये कुरुश्रेष्ठ वृकोदर भीम दण्डपाणि यमराज की भाँति युद्ध में इनका निश्चय ही वध कर डालेगा।
मैं मन की आँखों से देख रहा हूँ, भीमसेन की स्वर्ण भूषित भयंकर गदा, जो लोहे की बनी हुई और आठ कोनों से युक्त है, ब्रह्मदण्ड के समान उठी हुई है। जैसे बलवान सिंह मृगों के यूथों में नि:शंक विचरण करता है, उसी प्रकार भीमसेन मेरी विशाल वाहिनियों में बेखट के विचरेगा। बाल्यकाल में भी मेरे सब पुत्रों में एकमात्र वह भीमसेन ही क्रूर पराक्रमी, बहुत अधिक खाने वाला, सबके प्रतिकूल चलने वाला तथा सदा अत्यन्त वेगशाली था। उसकी याद आते ही मेरा हृदय कांपने लगता है। मेरे दुर्योधन आदि पुत्र बचपन में भी जब उसके साथ खेल-कूद में लड़ते थे, तब वह गजराज की भाँति इन सबको मसल देता था। मेरे पुत्र उसके बल-पराक्रम से सदा ही कष्ट में पड़े रहते थे। भयंकर पराक्रमी भीमसेन ही इस फूट की जड़ है। मुझे अपने सामने दीख सा रहा है कि भीमसेन युद्ध में क्रोध से मूर्च्छित हो मनुष्य, हाथी और घोड़ों की समस्त सेनाओं को काल का ग्रास बनाता जा रहा है। वह अस्त्रविद्या में द्रोणाचार्य तथा अर्जुन के समान है, वेग में वायु की समानता करता है एवं क्रोध में महेश्वर के तुल्य है। ऐसे भीम को युद्ध में कौन मार सकता है? संजय! मुझे अमर्ष में भरे हुए शूरवीर भीमसेन का समाचार सुनाओ। मैं तो यही सबसे बड़ा लाभ मानता हूँ कि उस शत्रुघाती मनस्वी वीर ने[2]उसी समय मेरे सब पुत्रों को नहीं मार डाला। जिसने पूर्वकाल में भयंकर बलशाली यक्षों तथा राक्षसों का वध किया है, युद्ध में उसका वेग कोई मनुष्य कैसे सह सकेगा? संजय! पाण्डुकुमार भीमसेन बचपन में भी कभी मेरे वश में नहीं रहा फिर जब मेरे दुष्ट पुत्रों ने उसे बार-बार कष्ट दिया है, तब वह इस समय मेरे वश में कैसे हो सकता है?[1]
वह क्रूर और क्रोधी है। टूट भले ही जाय, पर झुक नही सकेगा। सदा टेढ़ी निगाह से ही देखता है। उसकी भौहें क्रोध के कारण परस्पर गुंथी रहती हैं। ऐसा भीमसेन कैसे शान्त हो सकेगा? गोरे रंग का वह शूरवीर भीमसेन ताड़ के समान ऊँचा है। ऊँचाई मे वह अर्जुन से एक बित्ता[3] अधिक है, बल में उसकी समता करने वाला दूसरा कोई नहीं है। वह स्पष्ट नहीं बोलता। उसकी आँखें सदा मधु के समान पिंगल वर्ण की दिखायी देती हैं। वह महाबली मध्यम पाण्डव अपने वेग से घोड़ों को भी लांघ सकता है और बल से हाथियों को भी पराजित कर सकता है। मैंने बाल्यकाल में ही व्यासजी के मुख से पहले इस पाण्डु पुत्र के अद्भुत रूप और पराक्रम का यथार्थ वर्णन सुना था। निष्ठुर पराक्रम प्रकट करने वाला यह भयंकर भीमसेन समरभूमि में कुपित होकर लौह दंड से मेरे रथों, हाथियों, पैदल मनुष्यों और घोड़ों का भी संहार कर डालेगा।
तात संजय! सदा क्रोध में भरा रहने वाला अमर्षशील भीमसेन प्रहार करने वाले योद्धाओं में सबसे श्रेष्ठ है। मेरे पुत्रों के प्रतिकुल आचरण करते समय मैंने पहले कई बार उसका अपमान किया है। उसकी लोहे की गदा सीधी, मोटी, सुन्दर पार्श्वभाग वाली और सुवर्ण से विभूषित है, वह शत-शत वज्रपात के समान बड़े जोर से आवाज करती और एक ही चोट में सैकड़ों को मार डालती है। मेरे बेटे उसका आघात कैसे सह सकेंगे? तात! भीमसेन एक दुर्गम अपार समुद्र है, इसे पार करने के लिये न तो कोई नौका है और न इसकी कहीं थाह ही है; बाण ही इसका वेग है, तो भी मेरे मूर्ख पुत्र इस भीमसेन-मय दुर्गम समुद्र को पार करना चाहते हैं। मैं चीखता-चिल्लाता रह जाता हूँ, परंतु अपने को पण्डित समझने वाले ये मूर्ख पुत्र मेरी बात नहीं सुनते हैं। ये केवल वृक्ष की ऊँची शाखा में लगे हुए शहद को देखते हैं, वहाँ से गिरने का तो भयानक खटका है, उसकी ओर इनका ध्यान नहीं है। जैसे महान मृग सिंह से भिड़ जाये, उसी प्रकार जो लोग उस मनुष्यरूपी यमराज के साथ लड़ने के लिये युद्धभूमि में उतरेंगे, उन्हें विधाता ने ही मृत्यु के लिये प्रेरित करके भेजा है, ऐसा मानना चाहिये। तात संजय! भीमसेन की गदा छींके पर रखने योग्य, चार हाथ लंबी और छ: कोणों से विभूषित है। उस अत्यन्त तेजस्विनी गदा का स्पर्श भी दु:खदायक है। जब भीम उसे मेरे पुत्रों पर चलायेगा, तब वे उसका आघात कैसे सह सकेंगे?
भीमसेन जब क्रोधजनित आंसू बहाता और बारंबार अपने ओष्ठप्रान्त को चाटता हुआ गदा घुमा-घुमाकर हाथियों के मस्तक विदीर्ण करने लगेगा, सामने भयंकर गर्जना करने वाले गजराजों को लक्ष्य करके उनकी ओर दौडे़गा, प्रतिकूल दिशा की ओर भागने वाले मदोन्मत्त हाथियों की गर्जना के उत्तर में स्वयं भी सिंहनाद करेगा और मेरे रथियों की सेनाओं में घुसकर श्रेष्ठ वीरों को चुन-चुनकर मारने लगेगा, उस समय अग्नि के समान प्रज्वलित होने वाले भीम के हाथ से मेरे पुत्र कैसे जीवित बचेंगे? महाबाहु भीम मेरी सेना में घुसकर अपने रथ के लिये रास्ता बनाता, मेरी विशाल वाहिनी को खदेड़ता और हाथ में गदा लिये नृत्य-सा करता हुआ जब आगे बढे़गा, तब प्रलयकाल का दृश्य उपस्थित कर देगा।[4] जैसे मद की धारा बहाने वाला मतवाला हाथी फूले हुए वृक्षों को तोड़ता हुआ आगे बढ़ता है, उसी प्रकार भीमसेन समर भूमि में मेरे पुत्रों की सेना के भीतर प्रवेश करेगा। संजय! वह पुरुषसिंह भीम रथों को रथी, सारथि, अश्व तथा ध्वजाओं से शून्य कर देगा एवं रथियों और घुड़सवारों के अंग-भंग कर डालेगा। जैसे गंगाजी का बढ़ता हुआ वेग जलमय प्रदेश में स्थित हुए नाना प्रकार के तटवर्ती वृक्षों को गिराकर नष्ट कर देता है, उसी प्रकार भीम युद्धभूमि में आकर मेरे पुत्रों की सेना का संहार कर डालेगा। संजय! निश्चय ही भीमसेन के भय से पीडित होकर मेरे पुत्र, सेवक तथा सहायक नरेश विभिन्न दिशाओं में भाग जायंगे।
परम बुद्धिमान और बलवान महाबली मगधराज जरासंध ने यह सारी पृथ्वी अपने वश में करके इसे पीड़ा देना प्रारम्भ किया था, परंतु भीमसेन ने भगवान श्रीकृष्ण के साथ उसके अन्त:पुर में जाकर उस महापराक्रमी नरेश को मार गिराया। भीष्मजी के प्रताप से कुरुवंशी और नीतिबल से अंधक-वृष्णिवंश के लोग जो जरासंध के वश में नहीं पड़े, वह केवल दैवयोग था। परंतु अपनी भुजाओं से सुशोभित होने वाले वीर पाण्डुपुत्र भीम ने वेगपूर्वक वहाँ जाकर बिना किसी अस्त्र शस्त्र के ही उस जरासंध को यमलोक पहुँचा दिया, इससे बढ़कर पराक्रम और क्या होग? संजय! जैसे विषधर सर्प बहुत दिनों से संचित किये हुए विष को किसी पर उगलता है, उसी प्रकार भीमसेन भी दीर्घकाल से संचित अपने तेज को रणमूमि में मेरे पुत्रों पर छोडे़गा। जैसे देवश्रेष्ठ इन्द्र वज्र से दानवों का संहार करते हैं, उसी प्रकार हाथ में गदा लिये भीमसेन मेरे पुत्रों का संहार कर डालेगा। उसका आक्रमण दु:सह है। उसकी गति को कोई रोक नहीं सकता। उसका वेग और पराक्रम तीव्र है।
मैं प्रत्यक्ष देख-सा रहा हूँ कि वह भीम क्रोध से अत्यन्त लाल आँखें किये इधर ही दौड़ा आ रहा है। यदि वह गदा, धनुष, रथ और कवच को छोड़कर केवल दोनों भुजाओं से युद्ध करे तो भी उसके सामने कौन पुरुष ठहर सकता हैं? उस बुद्धिमान भीम के बल और पराक्रम को जैसे मैं जानता हूँ, उसी प्रकार ये भीष्म, विप्रवर द्रोणाचार्य तथा शरद्वान के पुत्र कृप भी जानते हैं। तथापि ये नरश्रेष्ठ शिष्ट पुरुषों के व्रत को जानते हैं, इसलिये युद्ध में प्राण त्याग करने की इच्छा से मेरे पुत्रों की सेना के अग्र-भाग में डटे रहेंगे। पुरुष का भाग्य ही सबसे विशेष प्रबल है, क्योंकि मैं पाण्डवों की विजय समझकर भी अपने पुत्रों को रोक नहीं पाता हूँ। वे महाधनुर्धर भीष्म आदि पुरातन स्वर्गीय मार्ग का आश्रय ले पार्थिव यश की रक्षा करते हुए घमासान युद्ध में अपने प्राण त्याग देंगे। तात! इनके लिये जैसे मेरे पुत्र हैं, वैसे ही पाण्डव भी हैं। दोनों ही भीष्म के पौत्र तथा द्रोण और कृप के शिष्य हैं। संजय! भीष्म द्रोण और कृपाचार्य- ये तीनों वृद्ध श्रेष्ठ पुरुष हैं; अत: हमारे आश्रय में रहकर इन्होंने जो कुछ भी दान-यज्ञ आदि किया है, ये उसका बदला चुकायेंगे [5] जो अस्त्र-शस्त्र धारण करके क्षत्रिय धर्म की रक्षा करना चाहता है, उस क्षत्रिय के लिये संग्राम में होने वाली मृत्यु को ही श्रेष्ठ एवं उत्तम माना गया है।[6]
जो लोग पाण्डवों से युद्ध करना चाहते हैं, उन सबके लिये मुझे बड़ा शोक हो रहा है। विदुर ने पहले ही उच्च स्वर से जिसकी घोषणा की थी, वही यह भय आज आ पहुँचा है। संजय! मुझे तो ऐसा मालूम होता है कि ज्ञान दु:ख का नाश नहीं कर सकता, अपितु प्रबल दु:ख ही ज्ञान का भी नाश करने वाला बन जाता है। जीवन्मुक्त महर्षि भी लोक व्यवहार की ओर दृष्टि रखकर सुख के साधनों से सुखी और दु:ख से दुखी होते हैं। फिर जो पुत्र, राज्य, पत्नी, पौत्र तथा बन्धु-बान्धवों में जहाँ-तहाँ सहस्रों प्रकार से मोहवश आसक्त हो रहा है, उसकी तो बात ही क्या है? इस महान संकट के विषय में मैं क्या उचित प्रतीकार कर सकता हूँ? मुझे तो बार-बार विचार करने पर कौरवों का विनाश ही दिखायी पड़ता है। द्यूतक्रीड़ा आदि की घटनाएं ही कौरवों पर भारी विपत्ति लाने का कारण प्रतीत होती हैं। ऐश्वर्य की इच्छा रखने वाले मूर्ख दुर्योधन ने लोभवश यह पाप किया है। मैं समझता हूँ कि अत्यन्त तीव्र गति से चलने वाले काल का ही यह क्रमश: प्राप्त होने वाला नियम है। इस कालचक्र में उसकी नेमि के समान मैं जुड़ा हुआ हूँ, अत: मेरे लिये इससे दूर भागना सम्भव नहीं है। (58) संजय! क्या करूं, कैसे करूं और कहाँ चला जाऊं? ये मूर्ख कौरव काल के वशीभूत होकर नष्ट होना चाहते हैं। तात! मेरे सौ पुत्र यदि युद्ध में मारे गये, तब विवश होकर मैं इनकी अनाथ स्त्रियों का करुण-क्रन्दन सुनूंगा। हाय! मेरी मृत्यु किस प्रकार हो सकती है? जैसे गर्मी में प्रज्वलित हुई अग्नि हवा का सहारा पाकर घास-फूस एवं जंगल को भी जलाकर भस्म कर देती है, उसी प्रकार अर्जुन सहित पाण्डुनन्दन भीम गदा हाथ में लेकर मेरे सब पुत्रों को मार डालेगा।[7]
टीका टिप्पणी व संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 51 श्लोक 18-32
- ↑ जब द्यूतक्रीड़ा हो रही थी
- ↑ लगभग नौ इंच
- ↑ महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 51 श्लोक 18-32
- ↑ युद्ध में दुर्योधन का ही साथ देंगे
- ↑ महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 51 श्लोक 33-51
- ↑ महाभारत उद्योग पर्व अध्याय 51 श्लोक 52-61
सम्बंधित लेख
महाभारत उद्योग पर्व में उल्लेखित कथाएँ
सेनोद्योग पर्व
विराट की सभा में श्रीकृष्ण का भाषण
| विराट की सभा में बलराम का भाषण
| सात्यकि के वीरोचित उद्गार
| द्रुपद की सम्मति
| श्रीकृष्ण का द्वारका गमन
| विराट और द्रुपद के संदेश
| द्रुपद का पुरोहित को दौत्य कर्म के लिए अनुमति
| पुरोहित का हस्तिनापुर प्रस्थान
| श्रीकृष्ण का दुर्योधन और अर्जुन को सहायता देना
| शल्य का दुर्योधन के सत्कार से प्रसन्न होना
| इन्द्र द्वारा त्रिशिरा वध
| वृत्तासुर की उत्पत्ति
| वृत्तासुर और इन्द्र का युद्ध
| देवताओं का विष्णु जी की शरण में जाना
| इंद्र-वृत्तासुर संधि
| इन्द्र द्वारा वृत्तासुर का वध
| इंद्र का ब्रह्महत्या के भय से जल में छिपना
| नहुष का इंद्र के पद पर अभिषिक्त होना
| नहुष का काम-भोग में आसक्त होना
| इंद्राणी को बृहस्पति का आश्वासन
| देवता-नहुष संवाद
| बृहस्पति द्वारा इंद्राणी की रक्षा
| नहुष का इन्द्राणी को काल अवधि देना
| इंद्र का ब्रह्म हत्या से उद्धार
| शची द्वारा रात्रि देवी की उपासना
| उपश्रुति देवी की मदद से इंद्र-इंद्राणी की भेंट
| इंद्राणी के अनुरोध पर नहुष का ऋषियों को अपना वाहन बनाना
| बृहस्पति और अग्नि का संवाद
| बृहस्पति द्वारा अग्नि और इंद्र का स्तवन
| बृहस्पति एवं लोकपालों की इंद्र से वार्तालाप
| अगस्त्य का इन्द्र से नहुष के पतन का वृत्तांत बताना
| इंद्र का स्वर्ग में राज्य पालन
| शल्य का युधिष्ठिर आश्वासन देना
| युधिष्ठिर और दुर्योधन की सेनाओं का संक्षिप्त वर्णन
संजययान पर्व
द्रुपद के पुरोहित का कौरव सभा में भाषण
| भीष्म द्वारा पुरोहित का समर्थन एवं अर्जुन की प्रशंसा
| कर्ण के आक्षेपपूर्ण वचन
| धृतराष्ट्र द्वारा दूत को सम्मानित करके विदा करना
| धृतराष्ट्र का संजय से पाण्डवों की प्रतिभा का वर्णन
| धृतराष्ट्र का पाण्डवों को संदेश
| संजय का युधिष्ठिर से मिलकर कुशलक्षेम पूछना
| युधिष्ठिर का संजय से कौरव पक्ष का कुशलक्षेम पूछना
| संजय द्वारा युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र का संदेश सुनाने की प्रतिज्ञा करना
| युधिष्ठिर का संजय को इंद्रप्रस्थ लौटाने की कहना
| संजय का युधिष्ठिर को युद्ध में दोष की संभावना बताना
| संजय को युधिष्ठिर का उत्तर
| संजय को श्रीकृष्ण का धृतराष्ट्र के लिए चेतावनी देना
| संजय की विदाई एवं युधिष्ठिर का संदेश
| युधिष्ठिर का कुरुवंशियों के प्रति संदेश
| अर्जुन द्वारा कौरवों के लिए संदेश
| संजय का धृतराष्ट्र के कार्य की निन्दा करना
प्रजागर पर्व
धृतराष्ट्र-विदुर संवाद
| धृतराष्ट्र के प्रति विदुर के नीतियुक्त वचन
| विदुर द्वारा सुधंवा-विरोचन विवाद का वर्णन
| विदुर का धृतराष्ट्र को धर्मोपदेश
| दत्तात्रेय एवं साध्य देवताओं का संवाद
| विदुर द्वारा धृतराष्ट्र को समझाना
| धृतराष्ट्र के प्रति विदुर का हितोपदेश
| विदुर के नीतियुक्त उपदेश
| धृतराष्ट्र के प्रति विदुर का नीतियुक्त उपदेश
| विदुर द्वारा धर्म की महत्ता का प्रतिपादन
| विदुर द्वारा चारों वर्णों के धर्म का सक्षिप्त वर्णन
सनत्सुजात पर्व
विदुर द्वारा सनत्सुजात से उपदेश देने के लिए प्रार्थना
| सनत्सुजात द्वारा धृतराष्ट्र के प्रश्नों का उत्तर
| ब्रह्मज्ञान में मौन, तप तथा त्याग आदि के लक्षण
| सनत्सुजात द्वारा ब्रह्मचर्य तथा ब्रह्म का निरुपण
| गुण दोषों के लक्षण एवं ब्रह्मविद्या का प्रतिपादन
| योगीजनों द्वारा परमात्मा के साक्षात्कार का प्रतिपादन
यानसंधि पर्व
संजय का कौरव सभा में आगमन
| संजय द्वारा कौरव सभा में अर्जुन का संदेश सुनाना
| भीष्म का दुर्योधन से कृष्ण और अर्जुन की महिमा का बखान
| भीष्म का कर्ण पर आक्षेप और द्रोणाचार्य द्वारा भीष्मकथन का अनुमोदन
| संजय द्वारा युधिष्ठिर के प्रधान सहायकों का वर्णन
| भीमसेन के पराक्रम से धृतराष्ट्र का विलाप
| धृतराष्ट्र द्वारा अर्जुन से प्राप्त होने वाले भय का वर्णन
| कौरव सभा में धृतराष्ट्र द्वारा शान्ति का प्रस्ताव
| संजय द्वारा धृतराष्ट्र को उनके दोष बताना तथा सलाह देना
| दुर्योधन का धृतराष्ट्र से अपने उत्कर्ष और पांडवों के अपकर्ष का वर्णन
| संजय द्वारा अर्जुन के ध्वज एवं अश्वों का वर्णन
| संजय द्वारा युधिष्ठिर के अश्वों का वर्णन
| संजय द्वारा पांडवों की युद्ध विषयक तैयारी का वर्णन और धृतराष्ट्र का विलाप
| दुर्योधन द्वारा अपनी प्रबलता का प्रतिपादन और धृतराष्ट्र का उस पर अविश्वास
| संजय द्वारा धृष्टद्युम्न की शक्ति एवं संदेश का कथन
| धृतराष्ट्र का दुर्योधन को संधि के लिए समझाना
| दुर्योधन का अहंकारपूर्वक पांडवों से युद्ध का निश्चय
| धृतराष्ट्र का अन्य योद्धाओं को युद्ध से भय दिखाना
| संजय द्वारा धृतराष्ट्र को कृष्ण और अर्जुन के संदेश सुनाना
| धृतराष्ट्र द्वारा कौरव-पांडव शक्ति का तुलनात्मक वर्णन
| दुर्योधन की आत्मप्रशंसा
| कर्ण की आत्मप्रशंसा एवं भीष्म द्वारा उस पर आक्षेप
| कर्ण द्वारा कौरव सभा त्यागकर जाना
| दुर्योधन द्वारा अपने पक्ष की प्रबलता का वर्णन
| विदुर का दम की महिमा बताना
| विदुर का धृतराष्ट्र से कौटुम्बिक कलह से हानि बताना
| धृतराष्ट्र का दुर्योधन को समझाना
| संजय का धृतराष्ट्र को अर्जुन का संदेश सुनाना
| धृतराष्ट्र के पास व्यास और गांधारी का आगमन
| संजय का धृतराष्ट्र को कृष्ण की महिमा बताना
| संजय द्वारा धृतराष्ट्र को कृष्णप्राप्ति एवं तत्त्वज्ञान का साधन बताना
| कृष्ण के विभिन्न नामों की व्युत्पत्तियों का कथन
| धृतराष्ट्र द्वारा भगवद्गुणगान
भगवद्यान पर्व
युधिष्ठिर का कृष्ण से अपना अभिप्राय निवेदन करना
| कृष्ण का शांतिदूत बनकर कौरव सभा में जाने का निश्चय
| कृष्ण का युधिष्ठिर को युद्ध के लिए प्रोत्साहन देना
| भीमसेन का शांति विषयक प्रस्ताव
| कृष्ण द्वारा भीमसेन को उत्तेजित करना
| कृष्ण को भीमसेन का उत्तर
| कृष्ण द्वारा भीमसेन को आश्वासन देना
| अर्जुन का कथन
| कृष्ण का अर्जुन को उत्तर देना
| नकुल का निवेदन
| सहदेव तथा सात्यकि की युद्ध हेतु सम्मति
| द्रौपदी का कृष्ण को अपना दु:ख सुनाना
| कृष्ण द्वारा द्रौपदी को आश्वासन
| कृष्ण का हस्तिनापुर को प्रस्थान
| युधिष्ठिर का कुन्ती एवं कौरवों के लिए संदेश
| कृष्ण को मार्ग में दिव्य महर्षियों का दर्शन
| वैशम्पायन द्वारा मार्ग के शुभाशुभ शकुनों का वर्णन
| कृष्ण का मार्ग में लोगों द्वारा आदर-सत्कार
| कृष्ण का वृकस्थल पहुँचकर विश्राम करना
| दुर्योधन का कृष्ण के स्वागत-सत्कार हेतु मार्ग में विश्रामस्थान बनवाना
| धृतराष्ट्र का कृष्ण की अगवानी करके उन्हें भेंट देने का विचार
| विदुर का धृतराष्ट्र को कृष्णआज्ञा का पालन करने के लिए समझाना
| दुर्योधन का कृष्ण के विषय में अपने विचार कहना
| दुर्योधन की कुमन्त्रणा से भीष्म का कुपित होना
| हस्तिनापुर में कृष्ण का स्वागत
| धृतराष्ट्र एवं विदुर के यहाँ कृष्ण का आतिथ्य
| कुन्ती का कृष्ण से अपने दु:खों का स्मरण करके विलाप करना
| कृष्ण द्वारा कुन्ती को आश्वासन देना
| कृष्ण का दुर्योधन के भोजन निमंत्रण को अस्वीकार करना
| कृष्ण का विदुर के घर पर भोजन करना
| विदुर का कृष्ण को कौरवसभा में जाने का अनौचित्य बतलाना
| कृष्ण का कौरव-पांडव संधि के प्रयत्न का औचित्य बताना
| कृष्ण का कौरवसभा में प्रवेश
| कौरवसभा में कृष्ण का स्वागत और उनके द्वारा आसनग्रहण
| कौरवसभा में कृष्ण का प्रभावशाली भाषण
| परशुराम द्वारा नर-नारायणरूप कृष्ण-अर्जुन का महत्त्व वर्णन
| कण्व मुनि का दुर्योधन को संधि के लिए समझाना
| कण्व मुनि द्वारा मातलि का उपाख्यान आरम्भ करना
| मातलि का नारद संग वरुणलोक भ्रमण एवं अनेक आश्चर्यजनक वस्तुएँ देखना
| नारद द्वारा पाताललोक का प्रदर्शन
| नारद द्वारा हिरण्यपुर का दिग्दर्शन और वर्णन
| नारद द्वारा गरुड़लोक तथा गरुड़ की संतानों का वर्णन
| नारद द्वारा सुरभि तथा उसकी संतानों का वर्णन
| नारद द्वारा नागलोक के नागों का वर्णन
| मातलि का नागकुमार सुमुख के साथ पुत्री के विवाह का निश्चय
| नारद का नागराज आर्यक से सुमुख तथा मातलि कन्या के विवाह का प्रस्ताव
| विष्णु द्वारा सुमुख को दीर्घायु देना तथा सुमुख-गुणकेशी विवाह
| विष्णु द्वारा गरुड़ का गर्वभंजन
| दुर्योधन द्वारा कण्व मुनि के उपदेश की अवहेलना
| नारद का दुर्योधन से धर्मराज द्वारा विश्वामित्र की परीक्षा लेने का वर्णन
| गालव द्वारा विश्वामित्र से गुरुदक्षिणा माँगने के लिए हठ का वर्णन
| गालव की चिन्ता और गरुड़ द्वारा उन्हें आश्वासन देना
| गरुड़ का गालव से पूर्व दिशा का वर्णन करना
| गरुड़ का गालव से दक्षिण दिशा का वर्णन करना
| गरुड़ का गालव से पश्चिम दिशा का वर्णन करना
| गरुड़ का गालव से उत्तर दिशा का वर्णन करना
| गरुड़ पर सवार गालव का उनके वेग से व्याकुल होना
| गरुड़ और गालव की तपस्विनी शाण्डिली से भेंट
| गरुड़ और गालव का ययाति के यहाँ आगमन
| ययाति द्वारा गालव को अपनी कन्या देना
| हर्यश्व का ययातिकन्या से वसुमना नामक पुत्र उत्पन्न करना
| दिवोदास का ययातिकन्या से प्रतर्दन नामक पुत्र उत्पन्न करना
| उशीनर का ययातिकन्या से शिबि नामक पुत्र उत्पन्न करना
| गालव द्वारा ययातिकन्या को विश्वामित्र की सेवा में देना
| ययातिकन्या माधवी का वन में जाकर तपस्या करना
| ययाति का स्वर्ग में सुखभोग तथा मोहवश तेजोहीन होना
| ययाति का स्वर्गलोक से पतन
| ययाति के दौहित्रों तथा गालव द्वारा उन्हें पुन: स्वर्गलोक भेजने का प्रयास
| ययाति का फिर से स्वर्गारोहण
| स्वर्गलोक में ययाति का स्वागत
| नारद द्वारा दुर्योधन को समझाना
| धृतराष्ट्र के अनुरोध से कृष्ण का दुर्योधन को समझाना
| भीष्म, द्रोण, विदुर और धृतराष्ट्र का दुर्योधन को समझाना
| भीष्म और द्रोण का दुर्योधन को पुन: समझाना
| दुर्योधन द्वारा पांडवों को राज्य न देने का निश्चय
| कृष्ण का दुर्योधन को फटकारना
| कृष्ण द्वारा धृतराष्ट्र को दुर्योधन आदि को कैद करने की सलाह
| गांधारी का दुर्योधन को समझाना
| सात्यकि द्वारा दुर्योधन के षड़यंत्र का भंडाफोड़
| धृतराष्ट्र और विदुर का दुर्योधन को पुन: समझाना
| कृष्ण का विश्वरूप
| कृष्ण का कौरवसभा से प्रस्थान
| कुंती का पांडवों के लिये संदेश
| कुंती द्वारा विदुलोपाख्यान का प्रारम्भ
| विदुला का पुत्र को युद्ध हेतु उत्साहित करना
| विदुला और उसके पुत्र का संवाद
| विदुला द्वारा कार्य में सफलता प्राप्ति और शत्रुवशीकरण उपायों का निर्देश
| विदुला के उपदेश से उसके पुत्र का युद्ध हेतु उद्यत होना
| कुंती का संदेश तथा कृष्ण का उनसे विदा लेना
| भीष्म और द्रोण का दुर्योधन को समझाना
| द्रोणाचार्य का दुर्योधन को पुन: संधि के लिए समझाना
| कृष्ण का कर्ण को पांडवपक्ष में आने के लिए समझाना
| कर्ण का दुर्योधन के पक्ष में रहने का निश्चित विचार
| कर्ण द्वारा कृष्ण से समरयज्ञ के रूपक का वर्णन
| कृष्ण का कर्ण से पांडवपक्ष की निश्चित विजय का प्रतिपादन
| कर्ण द्वारा कृष्ण से पांडवों की विजय और कौरवों की पराजय दर्शाने वाले लक्षणों का वर्णन
| कर्ण द्वारा कृष्ण से अपने स्वप्न का वर्णन
| कुंती का कर्ण के पास जाना
| कुंती का कर्ण से पांडवपक्ष में मिल जाने का अनुरोध
| कर्ण की अर्जुन को छोड़कर शेष पांडवों को न मारने की प्रतिज्ञा
| कृष्ण का युधिष्ठिर से कौरवसभा में व्यक्त किये भीष्म के वचन सुनाना
| कृष्ण द्वारा द्रोणाचार्य, विदुर तथा गांधारी के महत्त्वपूर्ण वचनों का वर्णन
| दुर्योधन के प्रति धृतराष्ट्र के युक्तिसंगत वचनों का वर्णन
| कृष्ण का कौरवों के प्रति दण्ड के प्रयोग पर जोर देना
सैन्यनिर्याणपर्व
पांडवपक्ष के सेनापति का चुनाव
| पांडव सेना का कुरुक्षेत्र में प्रवेश
| कुरुक्षेत्र में पांडव सेना का पड़ाव तथा शिविर निर्माण
| दुर्योधन द्वारा सेना को सुसज्जित होने और शिविर निर्माण का आदेश
| कृष्ण का युधिष्ठिर से युद्ध को ही कर्तव्य बताना
| युधिष्ठिर का संताप और अर्जुन द्वारा कृष्ण के वचनों का समर्थन
| दुर्योधन द्वारा सेनाओं का विभाजन और सेनापतियों का अभिषेक
| दुर्योधन द्वारा भीष्म का सेनापति पद पर अभिषेक
| युधिष्ठिर द्वारा अपने सेनापतियों का अभिषेक
| बलराम का पांडव शिविर में आगमन और तीर्थयात्रा के लिए प्रस्थान
| रुक्मी का सहायता हेतु पांडवों और कौरवों के पास आगमन
| धृतराष्ट्र और संजय का संवाद
उलूकदूतागमनपर्व
दुर्योधन का उलूक को दूत बनाकर पांडवों के पास भेजना
| पांडव शिविर में उलूक द्वारा दुर्योधन का संदेश सुनाना
| पांडवों की ओर से दुर्योधन को उसके संदेश का उत्तर
| पंडवों का संदेश लेकर उलूक का लौटना
| धृष्टद्युम्न द्वारा योद्धाओं की नियुक्ति
रथातिरथसंख्यानपर्व
भीष्म द्वारा कौरव पक्ष के रथियों और अतिरथियों का परिचय
| कौरव पक्ष के रथियों का परिचय
| कौरव पक्ष के रथी, महारथी और अतिरथियों का वर्णन
| कर्ण और भीष्म का रोषपूर्वक संवाद
| भीष्म द्वारा पांडव पक्ष के रथी और उनकी महिमा का वर्णन
| पांडव पक्ष के महारथियों का वर्णन तथा विराट और द्रुपद की प्रशंसा
| पांडव पक्ष के रथी, महारथी एवं अतिरथी आदि का वर्णन
| भीष्म का शिखण्डी और पांडवों का वध न करने का कथन
अम्बोपाख्यानपर्व
भीष्म द्वारा काशीराज की कन्याओं का अपहरण
| अम्बा का भीष्म से शाल्वराज के प्रति अनुराग प्रकट करना
| अम्बा का शाल्व द्वारा परित्याग
| अम्बा और शैखावत्य संवाद
| होत्रवाहन तथा अकृतव्रण का आगमन और उनका अम्बा से वार्तालाप
| अकृतव्रण और परशुराम का अम्बा से वार्तालाप
| अम्बा और परशुराम का संवाद तथा अकृतव्रण की सलाह
| परशुराम और भीष्म का रोषपूर्ण वार्तालाप
| परशुराम और भीष्म का युद्ध हेतु कुरुक्षेत्र में उतरना
| परशुराम के साथ भीष्म द्वारा युद्ध प्रारम्भ करना
| परशुराम और भीष्म का घोर युद्ध
| भीष्म और परशुराम का युद्ध
| भीष्म को प्रस्वापनास्त्र की प्राप्ति
| भीष्म तथा परशुराम द्वारा शक्ति और ब्रह्मास्त्र का प्रयोग
| भीष्म और परशुराम के युद्ध की समाप्ति
| अम्बा की कठोर तपस्या
| अम्बा को महादेव से वरप्राप्ति तथा उसका चिता में प्रवेश
| अम्बा का द्रुपद का यहाँ जन्म और शिखण्डी नामकरण
| शिखण्डी का विवाह और दशार्णराज का कोप
| हिरण्यवर्मा के आक्रमण से द्रुपद का घबराना
| द्रुपद द्वारा नगररक्षा की व्यवस्था और देवाराधन
| शिखण्डिनी का वनगमन और स्थूणाकर्ण यक्ष से प्रार्थना
| शिखण्डी को पुरुषत्व की प्राप्ति
| स्थूणाकर्ण को कुबेर का शाप
| भीष्म का शिखण्डी को न मारने का निश्चय
| भीष्म आदि द्वारा अपनी-अपनी शक्ति का वर्णन
| अर्जुन द्वारा अपने सहायकों और युधिष्ठिर की शक्ति का परिचय देना
| कौरव सेना का रण के लिए प्रस्थान
| पांडव सेना का युद्ध के लिए प्रस्थान
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज