कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में आश्रमवास पर्व के अंतर्गत 17वें अध्याय में वैशम्पायन जी ने कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर देने का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है[1]-

कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर

कुन्ती बोली- महाबाहु पाण्डुनन्दन! तुम जैसा कहते हो, वही ठीक है। राजाओं! पूर्वकाल में तुम नाना प्रकार के कष्ट उठाकर शिथिल हो गये थे, इसीलिये मैंने तुम्हें युद्ध के लिये उत्साहित किया था। जूए में तुम्हारा राज्य छीन लिया गया था। तुम सुख से भ्रष्ट हो चुके थे और तुम्हारे ही बन्धु बान्धव तम्हारा तिरस्कार करते थे, इसलिये मैंने तुम्हें युद्ध के लिये उत्साह प्रदान किया था। श्रेष्ठ पुरुषों! मैं चाहती थी कि पाण्डु की संतान किसी तरह नष्ट न हो और तुम्हारे यश का भी नाश न होने पाये। इसलिये मैंने तुम्हें युद्ध के लिये उत्साह प्रादन किया था। तुम सब लोग इन्द्र के समान शक्तिशाली और देवताओं के तुल्य पराक्रमी होकर जीविका के लिये दूसरों का मुँह न देखो, इसलिये मैंने यह सब किया था। तुम धर्मत्माओं में श्रेष्ठ और इन्द्र के समान ऐश्वर्यशाली राजा होकर पुनः वनवास का कष्ट न भोगो, इसी उद्देश्य से मैंने तुम्हें युद्ध के लिये उत्साहित किया था। ये दस हज़ार हाथियों के समान बलशाली और विख्यात बल पराक्रम से सम्पन्न भीमसेन पराजय को न प्राप्त हों; इसीलिये मैंने युद्ध के हेतु उत्साह दिलाया था। भीमसेन के छोटे भाई ये इन्द्रतुल्य पराक्रमी विजयशील अर्जुन शिथिल होकर न बैठ जायँ, इसीलिये मैंने उत्साह दिलाया था। गुरुजनों की आज्ञा के पालन में लगे रहने वाले ये दोनों भाई नकुल और सहदेव भूख का कष्ट न उठावें, इसके लिये मैंने तुम्हें उत्साह दिलाया था। यह ऊँचे कद वाली श्यामवर्णा विशाललोचना मेरी बहू भरी सभा में पुनः व्यर्थ अपमानित होने का कष्ट न भोगे, इसी उद्देश्य से मैंने वह सब किया था।

भीमसेन! तुम सब लोगों के देखते-देखते केले के पत्ते की तरह काँपती हुई, जूए में हारी गयी, रजस्वला और निर्दोष अंग वाली द्रौपदी को दुःशासन मूर्खतावश जब दासी की भाँति घसीटा था, तभी मुझे मालूम हो गया था कि अब इस कुल का पराभव होकर ही रहेगा। मेरे श्वसुर आदि समस्त कौरव चुपचाप बैठे थे और द्रौपदी अपने लिये रक्षक चाहती हुई भगवान हो पुकार-पुकार कर कुररी की भाँति विलाप कर रही थी। राजाओं! जिसकी बुद्धि मारी गयी थी, उस पापी दुःशासन ने जब मेरी इस बहू का केश पकड़कर खींचा था, तभी मैं दुःख से मोहित हो गयी थी। यही कारण था कि उस समय विदुला के वचनों द्वारा मैंने तुम्हारे तेज की वृद्धि के लिये उत्साहवर्धन किया था। पुत्रों! इस बात को अच्छी तरह समझ लो। मेरे और पाण्डु के पुत्रों तक पहुँचकर यह राजवंश किसी तरह नष्ट न हो जाय; इसीलिये मैंने तुम्हारे उत्साह की वृद्धि की थी। राजन! जिसका वंश नष्ट हो जाता है, उस कुल के पुत्र या पौत्र कभी पुण्यलोक नहीं पाते; क्योंकि उस वंश का नाश ही हो जाता है। पुत्रों! मैंने पूर्वकाल में अपने स्वामी महाराज पाण्डु के विशाल राज्य का सुख भोग लिया है, बड़े-बड़े दान दिये हैं और यज्ञ में विधिपूर्वक सोमपान भी किया है। मैंने अपने लाभ के लिये श्रीकृष्ण को प्रेरित नहीं किया था। विदुला के वचन सुनाकर जो उनके द्वारा तुम्हारे पास संदेश भेजा था, वह सब तुम लोगों की रक्षा के उद्देश्य से ही किया था। पुत्रों! मैं पुत्र के जीते हुए राज्य का फल भोगना नहीं चाहती। प्रभो! मैं तपस्या द्वारा पुण्यमय पतिलोक में जाने की कामना रखती हूँ। युधिष्ठिर! अब मैं अपने इन वनवासी सास ससुर की सेवा करके तप के द्वारा इस शरीर को सुखा डालूँगी। कुरुश्रेष्ठ! तुम भीमसेन आदि के साथ लौट जाओ। तुम्हारी बुद्धि धर्म में लगी रहे और तुम्हारा हृदय विशाल (अत्यन्त उदार) हो।


टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत आश्रमवासिक पर्व अध्याय 17 श्लोक 1-21

सम्बंधित लेख

महाभारत आश्रमवासिक पर्व में उल्लेखित कथाएँ


आश्रमवास पर्व

युधिष्ठिर तथा कुंती द्वारा धृतराष्ट्र और गांधारी की सेवा | पांडवों का धृतराष्ट्र और गांधारी के अनुकूल बर्ताव | धृतराष्ट्र का गांधारी के साथ वन जाने हेतु उद्योग | धृतराष्ट्र का वन जाने हेतु युधिष्ठिर से अनुमति लेने का अनुरोध | युधिष्ठिर और कुंती आदि का दुखी होना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को वन जाने हेतु अनुमति देना | धृतराष्ट्र द्वारा युधिष्ठिर को राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र द्वारा राजनीति का उपदेश | धृतराष्ट्र का कुरुजांगल की प्रजा से वन जाने हेतु आज्ञा माँगना | प्रजाजनों से धृतराष्ट्र द्वारा क्षमा प्रार्थना करना | साम्ब ब्राह्मण का धृतराष्ट्र को सान्त्वनापूर्ण उत्तर देना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर से श्राद्ध के लिए धन मांगना | धृतराष्ट्र के धन मांगने पर अर्जुन की सहमति और भीम का विरोध | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र को यथेष्ट धन देने की स्वीकृति देना | विदुर का धृतराष्ट्र को युधिष्ठिर का उदारतापूर्ण उत्तर सुनाना | धृतराष्ट्र द्वारा मृत व्यक्तियों के लिए श्राद्ध एवं दान-यज्ञ का अनुष्ठान | गांधारी सहित धृतराष्ट्र का वन प्रस्थान | पांडवों के अनुरोध पर भी कुंती का वन जाने का निश्चय | कुंती द्वारा पांडवों के अनुरोध का उत्तर | पांडवों का स्त्रियों सहित निराश लौटना | कुंती सहित गांधारी व धृतराष्ट्र का गंगातट पर निवास | धृतराष्ट्र आदि का गंगातट से कुरुक्षेत्र गमन | धृतराष्ट्र आदि का शतयूप के आश्रम पर निवास | नारद का धृतराष्ट्र की तपस्या विषयक श्रद्धा को बढ़ाना | नारद द्वारा धृतराष्ट्र को मिलने वाली गति का वर्णन | धृतराष्ट्र आदि के लिए पांडवों तथा पुरवासियों की चिंता | कुंती की चिंता से युधिष्ठिर का वन जाने का विचार | युधिष्ठिर के साथ सहदेव और द्रौपदी का वन जाने का उत्साह | युधिष्ठिर का सेना सहित वन प्रस्थान | पांडवों का सेना सहित कुरुक्षेत्र पहुँचना | पांडवों तथा पुरवासियों का धृतराष्ट्र आदि के दर्शन करना | संजय द्वारा ऋषियों को पांडवों सहित समस्त स्त्रियों का परिचय देना | धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर की बातचीत | विदुर का युधिष्ठिर के शरीर में प्रवेश | युधिष्ठिर आदि का ऋषियों के आश्रम देखना | युधिष्ठिर का कलश आदि बाँटना और धृतराष्ट्र के पास बैठना | युधिष्ठिर आदि के पास ऋषियों सहित व्यास का आगमन | व्यास का धृतराष्ट्र से कुशल-क्षेम पूछना | व्यास का धृतराष्ट्र से विदुर और युधिष्ठिर की धर्मरूपता का प्रतिपादन

पुत्रदर्शन पर्व

धृतराष्ट्र का मृत बान्धवों के शोक से दुखी होना | गांधारी और कुंती का व्यास से मृत पुत्रों के दर्शन का अनुरोध | कुंती का कर्ण के जन्म का गुप्त रहस्य बताने का वर्णन | व्यास द्वारा कुंती को सांत्वना देना | व्यास द्वारा धृतराष्ट्र आदि के पूर्वजन्म का परिचय | व्यास के कहने पर सब लोगों का गंगा तटपर जान | व्यास के प्रभाव से कौरव-पाण्डवों का गंगा नदी से प्रकट होना | परलोक से आये व्यक्तियों का रागद्वेषरहित होकर मिलना | व्यास आज्ञा से विधवा क्षत्राणियों का अपने पतियों के लोक जाना | पुत्रदर्शन पर्व के श्रवण की महिमा | वैशम्पायन द्वारा जनमेजय की शंका का समाधान | व्यास की कृपा से जनमेजय को अपने पिता के दर्शन | व्यास की आज्ञा से धृतराष्ट्र आदि पाण्डवों को विदा करना | पाण्डवों का सदलबल हस्तिनापुर में आना

नारदागमन पर्व

नारद का युधिष्ठिर को धृतराष्ट्र आदि के दावानल में दग्ध होने का समाचार देना | युधिष्ठिर का धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर शोक करना | धृतराष्ट्र आदि की मृत्यु पर युधिष्ठिर एवं अन्य पांडवों का विलाप | युधिष्ठिर द्वारा धृतराष्ट्र, गांधारी और कुंती की हड्डियों को गंगा में प्रवाहित करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः